Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मथुरा केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका, ट्रायल होगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 1, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Shri Krishna Janmbhoomi Dispute
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को झटका देते हुए कहा कि हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल सभी 18 याचिकाओं पर सुनवाई होगी. अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी. संवेदनशील धार्मिक विवाद में हिंदू और मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल 18 दीवानी मुकदमों को लेकर दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने 6 जून को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इस मामले में हिंदू पक्ष ने जो याचिकाएं दायर की हैं, उनमें शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को हिंदुओं की जमीन बताया गया है. इसलिए वहां पूजा का अधिकार दिए जाने की मांग की है. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने प्लेसिस ऑफ वर्शिप एक्ट, वक्फ एक्ट, लिमिटेशन एक्ट और स्पेसिफिक पजेशन रिलीफ एक्ट का हवाला देकर हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज किए जाने की दलीलें दी हैं. श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में मथुरा कोर्ट में हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल 18 अलग-अलग सिविल वाद की पोषणीयता को चुनौती दी गई थी. शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से दाखिल इसी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

October 13, 2026
president of india

6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 13, 2026
UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर क्या बोले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन

मथुरा श्रीकृष्णजन्मभूमि मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने हिंदुओं की बड़ी जीत बताया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से आगे की जरूरी कार्रवाइयों के लिए रास्ते खुलेंगे. उन्होंने कहा कि सत्य सबके सामने आ रहा है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में हिंदू और मुस्लिम पक्ष की क्या है मांग

हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल 18 याचिकाओं के खिलाफ शाही ईदगाह कमेटी ने हाईकोर्ट में सीपीसी के ऑर्डर 7, रूल 11 के तहत चुनौती दी थी. हिंदू पक्ष की मांगों में शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को हिंदुओं की बताया है और वहां पूजा का अधिकार दिए जाने की मांग की गई है. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने प्लेसिस ऑफ वर्शिप एक्ट, वक्फ एक्ट, लिमिटेशन एक्ट और स्पेसिफिक पजेशन रिलीफ एक्ट का हवाला दिया और हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज किए जाने की दलील पेश की है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट अपने फैसले में तय करना था कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में दाखिल 18 अर्जियों की एक साथ सुनवाई होगी या नहीं. हाई कोर्ट नंबर 71 के जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच इस पर फैसला देते हुए कहा कि सुनवाई जारी रहेगी.

क्या कटरा केशव देव मंदिर की 13.37 एकड़ जमीन पर बनाई गई शाही ईदगाह मस्जिद?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में हिंदू पक्ष की ओर से भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव और सात अन्य की तरफ से दाखिल सिविल वाद की पोषणीयता को लेकर याचिकाएं दायर की गईं हैं. इसमें दावा किया गया है कि शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कटरा केशव देव मंदिर की 13.37 एकड़ भूमि पर किया गया है. औरंगजेब के जमाने में मंदिर के विध्वंस के बाद की ईदगाह मस्जिद बनाई गई है. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सीपीसी के ऑर्डर 7, रूल 11 के तहत याचिकाएं दाखिल की थीं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
modi cabinet 2024

50 हजार करोड़ का खर्च कर कई राज्यों को इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट देगी मोदी सरकार

August 4, 2024
WCL

डब्लूसीएल में विप्स की रीजनल मीट संपन्न, विप्स डब्लूसीएल को मिला बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड

November 30, 2024
food festival

फूड फेस्टिवल आखिरी दिन चुनिंदा व्यंजनों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिला सुपर फूड सुपर स्टार का खिताब

January 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.