रुड़की। भारत नगर में जूते की दुकान का स्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता दुकान स्वामी के पिता ने मामले में तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित भारत नगर में शाकिर पुत्र अब्दुल हाफिज जूते की दुकान कर रखी है। बताया गया है कि दुकान स्वामी साथिया 2 जनवरी से लापता है। परिजन उसकी तलाश के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। लापता दुकान स्वामी के पिता ने मामले में तहरीर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस लापता की तलाश में जुटी है।






