Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

तो क्या US में बैंक डूबने से भारत में बवंडर मचना तय है?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 14, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष, विश्व
A A
bank
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एक हफ्ते पहले से शायद ही आपने सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) का नाम सुना होगा। आज इस बैंक को लेकर चारों तरफ हल्ला मचा है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक सिलिकॉन वैली , अमेरिकी बैंक छाए हुए हैं। हो भी क्यों नहीं खुद को महाशक्ति कहने वाले अमेरिका पर बैंकिंग क्राइसिस का संकट मंडरा रहा है। एक हफ्ते में अमेरिका के दो बैंकों पर ताला लग गया है। अमेरिका स्थिति सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank (SVB) 48 घंटों के भीतर डूब गया है। दिवालिया हुए बैंक की जमा को अमेरिकी रेगुलेटरी ने अपने कंट्रोल में ले लिया। बैंक के ग्राहकों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। अब सवाल ये उठ रहा है कि अमेरिका के इस बैंक में ऐसा क्या था कि भारत के स्टार्टअप्स इसकी तरफ खिंचे चले जाते थे।

भारतीय स्टार्टअप्स की क्यों अटकी सांस

इन्हें भी पढ़े

infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
China Military Crisis

क्या जंग लड़ने के काबिल है जिनपिंग की आर्मी? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
Load More

सिलिकॉन वैली बैंक में निवेशकों और ग्राहकों के 14, 00,000 करोड़ से अधिक की रकम जमा है, जिसमें से 89 फीसदी फंड तो इंश्योर्ड है। 31 दिसंबर 2022 तक SVB की कुल संपति 209 अरब डॉलर थी। सिलिकॉन वैली हमेशा से स्टार्टअप्स की पहली पसंद रहा है। भारतीय स्टार्टअप भी खुद को उस तरह खिंचे चले जाते थे। अब बैंक पर जब ताला लग गया है तो उनकी बेचैनी बढ़ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक SVB बैंक 2500 से ज़्यादा वेंचर कैपिटल फ़र्म्स को बैंकिंग सर्विस देता था। इसमें भारतीय स्टार्टअप्स की संख्या भी अच्छी खासी है।

पहली पसंद बना था सिलिकॉन वैली
सिलिकॉन वैली बैंक का काम दुनिया की स्टार्टअप कंपनियों (Startup Company) को बैंकिंग सर्विस देना था। इस बैंक की मदद से स्टार्टअप्स को आसानी से फंडिंग मिल जाती थी। कम कम ब्याज दर और लिक्विडिटी की आसान शर्तें होने के चलते स्टार्टअप्स की ये पहली पसंद बनता चला गया। हालांकि स्पष्ट आंकड़ें नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक में 60 से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप्स का पैसा फंसा है। अब बैंक के दिवालिया होने पर उन कंपनियों पर वित्तीय संकट मंडरा रहा है। इन स्टार्टअप्स की करोड़ों की रकम सिलिकॉन वैली बैंक में अटक गई है। अमेरिकी रेगुलेटरी ने इस बैंक से पैसे निकालने पर रोक लगा दी । इस संकट में फंसी भारतीय स्टार्टअप कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के 64 करोड़ रुपये एसवीबी बैंक में अटक गए हैं।

क्यों चुनने थे सिलिकॉन वैली बैंक?

भारत के बहुत सारे स्टार्टअप्स ऐसे हैं, जिनकी फंडिंग विदेशों से होती है। SVB बैंक के साथ-साथ वेल्थ मैनेजर, फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र, नेटवर्कर था। जिसके कारण स्टार्टअप्स को एक जगह ये सारी सर्विस मिल जाती थी। ये एक बड़ी वजह थी, जिसके कारण भारतीय स्टार्टअप्स सिलिकॉन वैली बैंक का रुख करते थे। सिलिकॉन वैली बैंक इन स्टार्टअप्स को बैंकिंग सर्विस देने के साथ-साथ उन स्टार्टअप्स में निवेश भी करता था। लोन के साथ-साथ उन्हें वहां से इंवेस्टमेंट भी मिल जाता था। स्टार्टअप इस बैंक को स्टार्टअप और बिज़नेस फ्रेंडली मानते थे। इस बैंक में लोगों को कोई मिनिमम बैलेंस नहीं रखना है। बैंक हमेशा स्टार्टअप्स कंपनी फाउंडर्स के साथ कनेक्ट रहते थे। उनसे मिलते थे, उनके लिए निवेश के प्लान तैयार करते थे, जिसके कारण भारतीय स्टार्टअप्स अमेरिका के इस बैंक की ओर खिंचे चले जाते थे।

भारत में हलचल क्यों

60 के करीब भारतीय स्टार्टअप्स कंपनियों का पैसा इस अमेरिकी बैंक में फंस गया है। अब इन कंपनियों की टेंशन बढ़ रही है। पैसा निकालने की मनाही के कारण अब इन कंपनियों को चिंता सता रही है कि आखिर उनका खर्चा कैसे चलेगा। पैसा अटक जाने के चलते वो अपने कर्मचारियों को तनख़्वाह कैसे दे पाएंगे? हालांकि केंद्र सरकार ने कहा है कि वो उन भारतीय स्टार्टअप्स से मिलेंगे , जिसका फंड एसवीबी बैंक में फंस गया है। केंद्र सरकार देखेकी कि वो कैसे उनकी मदद कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
netaji subhas chandra bose

नेताजी की जयंती पर ‘नव-भारत की अवधारणा’ विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

January 31, 2022
victory

जीत चुनी जायेगी, तो चुनौती भी साथ आएगी!

July 23, 2024
uniform civil code

विधानसभा सत्र पांच से, यूसीसी बिल आएगा

January 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.