Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल की आर्थिक हालत खस्ता, लेकिन अधिकारी ने होली पार्टी पर उड़ा दिए इतने रुपये

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 19, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
note
7
SHARES
232
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की हालत किसी से छिपी नहीं है. किस तरीके से प्रदेश की आर्थिक हालत खस्ता बनी हुई है. पिछले दिनों सरकार ने राज्य चलाने के लिए प्रदेश के मंदिरों से चंदा लिया था. ऐसे तंगी के बाद भी सुक्खू सरकार के अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

हिमाचल के मुख्य सचिव ने अधिकारियों को होली पर पार्टी दी थी, जिसका बिल सरकार के लिए भेजा गया है, सरकार को भेजे गए बिल के मुताबिक अधिकारियों को एक लाख 22 हजार की पार्टी दी गई थी. इस बिल के सामने आने के बाद बवाल मच गया है. बीजेपी ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.

इन्हें भी पढ़े

rahul gandhi

राहुल गांधी के ‘आर्थिक सुनामी’ वाले बयान पर सियासी संग्राम, बीजेपी ने किया पलटवार!

June 4, 2026
Kedarnath Dham closed

केदारनाथ में एक नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ अभियान से होगी धामों की सफाई

June 4, 2026
richest chief minister of india

भारत के किस मुख्यमंत्री के पास है सबसे अधिक संपत्ति?, जानिए

June 4, 2026
Badrinath-Kedarnath

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा: बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासन की विशेष अपील, यात्रा से पहले करें पूरी तैयारी

June 4, 2026
Load More

एक लाख से ज्यादा का खाना खा गए अधिकारी

हिमाचल प्रदेश की मुख्य सचिव द्वारा होली पर अपने अधिकारियों को लंच का बिल सरकार को भेजने पर सियासी बवाल मच गया है. मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने होली के दिन होटल होलीडे होम में 75 अधिकारियों और उनके पत्नी और बच्चों को लंच दिया था, जिसमें 1 लाख 22 हजार का बिल बना था जिसे जीएडी को भेजा गया है.

पार्टी में 22 चालकों के लंच का बिल भी जोड़ दिया है. बिल के अनुसार 75 लंच व स्नैक्स के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ परोसे गए थे, जिसका कुल बिल 1 लाख 9 हजार 150 रुपए आया है. इसके अलावा 22 चालकों के लंच पर 12,870 रुपए बिल बना है. यानी 75 लंच व 22 चालक के लंच पर 1 लाख 22 हजार 20 रुपए का बिल बना है. इसका बिल जीएडी को मिल चुका है, लेकिन अभी यह क्लीयर नहीं हुआ है. मुख्य सचिव की तरफ से दी गई इस लंच पार्टी का बिल और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. मुख्य सचिव इस समय 31 मार्च, 2025 से 6 माह के सेवा विस्तार पर चल रहे हैं. ऐसे में इस बिल ने उनकी टेंशन बढ़ा दी हैं.

कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी

बीजेपी विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकारी खर्च पर आयोजित इस पार्टी में वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवारों की उपस्थिति से स्पष्ट है कि सरकार और नौकरशाही का आज जनता से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने इसे केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम 1964 का उल्लंघन भी बताया, जिसमें अधिकारियों से निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के दौर में फिजूलखर्ची और मौज-मस्ती का दौर जारी है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से नेशनल हेराल्ड को 2.34 लाख रुपए का विज्ञापन देना भी सरकारी खजाने को लुटाने जैसा है, जिसकी कोई प्रति हिमाचल प्रदेश में नहीं आती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Uttarakhand Jal Sansthan

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने 11 सूत्री मांग पत्र पर हुई सविस्तार चर्चा

November 24, 2024
Opposition

INDI गठबंधन में अब सब कुछ ठीक नहीं!

October 18, 2023
Cash and liquor recovered 'Punjab Government'

दिल्ली में ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी में कैश और शराब बरामद, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें!

January 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-वेनेज़ुएला संबंधों को नई मजबूती, प्रधानमंत्री मोदी और डेल्सी रोड्रिगेज के बीच व्यापक वार्ता
  • राहुल गांधी के ‘आर्थिक सुनामी’ वाले बयान पर सियासी संग्राम, बीजेपी ने किया पलटवार!
  • केदारनाथ में एक नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ अभियान से होगी धामों की सफाई

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.