शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में बिना काम के बैठे शिक्षकों के तबादले होंगे। उन्हें विभाग ऐसे स्थानों पर तैनात करेगा जहां पर विद्यार्थी ज्यादा है या फिर पिछले काफी समय से पद खाली पड़ा हुआ है। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली ने सभी जिलों के उप निदेशकों को इस बाबत पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि वे इसका पूरा रिकॉर्ड तैयार करें।
उप निदेशकों को कहा गया है कि वह वास्तविकता का पता लगाने के लिए स्कूलों का निरीक्षण भी करें। यह भी देखें कि कहीं पर डम्मी एडमिशन ही तो नहीं दिखाई गई है। विभाग ने इससे पहले भी 47 स्कूलों में कई विषयों को बंद कर दिया था। विभाग के पास पिछले काफी समय से इसकी शिकायतें आ रही है कि शिक्षक स्कूलों में तैनात है और जिन विषयों को वह पढ़ाते हैं उसमें पंजीकरण शुन्य है।
ऐसे में विभाग ने नए सिरे से इसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षक पदोन्नति से पहले ही इन शिक्षकों को बदल दिया जाएगा। उप निदेशकों को जारी पत्र में चेतावनी भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि वह वास्तविक जानकारी ही निदेशालय को भेजे। यदि कोई गलती होती है उसके लिए उप निदेशक जिम्मेदार होंगे। इसलिए वह स्कूलों में जाकर भी वास्तविक स्थिति को देखेंगे।