नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौते टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इकलौता टेस्ट 06 जून से शुरू हुआ और तीसरे दिन समाप्त हो गया. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनो से जीत अपने नाम की. अब वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का स्क्वॉड पूरी तरह से बदल जाएगा. 15 सदस्यीय स्क्वॉड में 7 नए खिलाड़ी नजर आएंगे.
दरअसल, बीसीसीआई ने दोनों सीरीज के स्क्वॉड में 7-7 ऐसे खिलाड़ी चुने थे, जो सिर्फ एक ही सीरीज का हिस्सा थे. 7 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ इकलौते टेस्ट के लिए चुने गए थे. 7 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ वनडे सीरीज के लिए चुने गए. इस तरह टेस्ट पूरा होने के बाद स्क्वॉड से 7 खिलाड़ी खुद बाहर हो जाएंगे. दोनों स्क्वॉड में 8 कॉमन खिलाड़ी चुने गए थे.
सिर्फ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए 7 खिलाड़ी
- यशस्वी जायसवाल
- साई सुदर्शन
- ऋषभ पंत
- देवदत्त पडिक्कल
- मोहम्मद सिराज
- मानव सुथार
- ध्रुव जुरेल
सिर्फ वनडे सीरीज के लिए चुने गए 7 अलग खिलाड़ी
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- ईशान किशन
- हार्दिक पांड्या
- अर्शदीप सिंह
- प्रिंस यादव







