Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरकारी प्रतिबंधों के बाद Google Play Store से हटा Telegram!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Telegram
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद यह ऐप भारत में Google Play Store से हटा दिया गया है। इसके चलते नए एंड्रॉयड यूजर्स फिलहाल Google के आधिकारिक ऐप स्टोर से Telegram डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, यह ऐप अभी भी Apple App Store पर उपलब्ध है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर 22 जून तक Telegram की पहुंच सीमित करने का फैसला लिया था। सरकार का कहना है कि यह कदम NEET पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी, फर्जी सूचनाओं और नकल के नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

इन्हें भी पढ़े

india-china

नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

August 7, 2026
hypersonic missile

15 माह और 15 विनाशक हथियारों के परीक्षण, ऑपरेशन सिंदूर के बाद किस तैयारी में जुटा भारत?

August 7, 2026
EC

उत्तराखंड के 1400 से अधिक नेताओं पर चुनाव लड़ने पर रोक, EC का बड़ा ऐक्शन

August 7, 2026
PM Modi

गोबर से होगी कमाई! मोदी कैबिनेट ने इस स्कीम को दी मंजूरी

August 6, 2026
Load More

NTA के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की गई है। एजेंसी का दावा है कि Telegram के कई चैनल और ग्रुप कथित तौर पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने और छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर ठगने में इस्तेमाल किए जा रहे थे। इसके अलावा Telegram को भारत में 30 जून तक अपने मैसेज-एडिटिंग फीचर को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस फीचर का दुरुपयोग कर पुराने संदेशों और फाइलों में बदलाव करके पेपर लीक के फर्जी सबूत तैयार किए जाते थे। NTA ने दोहराया है कि NEET परीक्षा का कोई पेपर लीक नहीं हुआ था और समस्या से निपटने के लिए पहले विशिष्ट चैनलों, ग्रुपों और बॉट्स को हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन बड़े पैमाने पर फैल रहे नेटवर्क को देखते हुए कड़े कदम उठाने पड़े। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), राज्य पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी Telegram के जरिए चलाए जा रहे कथित परीक्षा घोटालों की जांच में जुटी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ गई बहस

सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। एक्स यूजर @aryakthinks ने प्रतिबंध को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि टेलीग्राम पर रोक लगाना मूल समस्या का समाधान नहीं है। उनके मुताबिक, यदि परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है तो कार्रवाई उन लोगों और नेटवर्क के खिलाफ होनी चाहिए जो सबसे पहले इसे बाहर लाते हैं, न कि केवल उस प्लेटफॉर्म पर जहां जानकारी साझा की जाती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी अपराध के लिए पूरे माध्यम को बंद करना वैसा ही है जैसे किसी एक व्यक्ति की गलती पर पूरा हाईवे बंद कर दिया जाए। यूजर ने यह भी तर्क दिया कि यदि यही सोच अपनाई जाए तो व्हाट्सएप, ईमेल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रतिबंध लगाने की नौबत आ सकती है। उनके अनुसार यह कदम समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
special intensive revision

वोटर लिस्ट, SIR और भारतीय लोकतंत्र की सियासत : एक निष्पक्ष विश्लेषण

August 19, 2025

जंगल फॉर पोलखोल

January 23, 2024
narendra modi

नरेंद्र मोदी का स्वर्णिम सफ़र, 75वें जन्मदिवस पर एक विस्तृत विश्लेषण

September 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.