Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ट्रैफिक चालान के भुगतान की टेंशन होगी दूर, जानें 12 मार्च को कैसे मिलेगी राहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 6, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
traffic challan
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अगर आप अपने हाथ में ट्रैफिक का चालान लिए खड़े हैं और उसके भुगतान में दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो चैन की सांस लीजिए। सिर्फ 8 मार्च तक का इंतजार कीजिए और उस दिन दिल्ली पुलिस या दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डीएसएलएसए) की वेबसाइट्स जरूर चेक करें। दरअसल, डीएसएलएसए ने 12 मार्च को नैशनल लोक अदालत के आयोजन का फैसला लिया है, जिसमें ट्रैफिक चालानों के निपटारे को प्रमुखता दी जा रही है।

8 मार्च को अपलोड होंगे 1 लाख 20 हजार चालान
इसका लाभ कैसे लिया जाए? इस सवाल का जवाब देते हुए डीएसएलएसए के स्पेशल सेक्रेटरी गौतम मनन ने एनबीटी को बताया कि 12 मार्च को ट्रैफिक की लोक अदालत लग रही है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। 8 मार्च को 1,20,000 हजार चालान दिल्ली पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat पर डाउनलोड किए जाएंगे। आप वेबसाइट पर जाकर अपना चालान डाउनलोड कर सकते हैं। वहां पर ही आप अपने मन मुताबिक कोर्ट कॉम्प्लेक्स और कोर्ट नंबर सिलेक्ट कर सकते हैं। लोक अदालत वाले दिन उस अदालत में प्रत्यक्ष रूप से जाकर आप अपने चालान का भुगतान कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
akash missile system

भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
india-nepal border

भारत-नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, क्या है वजह?

March 3, 2026
Load More

किन चालानों से मिलेगा छुटकारा
डीएसएलएसए के मेंबर सेक्रेटरी कंवलजीत अरोड़ा के जरिए जारी एक सर्कुलर में विस्तार से इस खास लोक अदालत के बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक, वर्चुअल ट्रैफिक कोर्ट में पिछले एक साल(1/1/2021 से 1/12/2021) के लंबित कंपाउंडेबल चालान और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल पर मौजूद 1 दिसंबर 2021 तक के कंपाउंडेबल नोटिस इस लोक अदालत में लिए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें चालान
वादी चालान पर्चियां सीधे लिंक के जरिए ही डाउनलोड कर सकते हैं। वादियों या उनके वकीलों को लोक अदालत के दिन विशेष अदालत परिसर (उनके चयन के अनुसार) जाना होगा और अपने चालान के निपटारे के लिए संबंधित लोक अदालत जज के सामने चालान पर्ची का प्रिंट आउट पेश करना होगा। नैशनल लोक अदालत के लिए ट्रैफिक चालान डाउनलोड करने के लिए लिंक 8 मार्च को सुबह 10 बजे चालू होगा। इस पर 1,20,000 चालान डाउनलोड होंगे जो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और डीएसएलएसए की वेबसाइट, दोनों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएसएलएसए का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1516 है। ईमेल lokadalatwing-dslsa@nic.in और वेबसाइट www.dslsa.org पर जाकर भी जानकारी ली जा सकती है। चालान पर्चियों पर अदालत परिसर, कोर्ट रूम नंबर और लोक अदालत के समय का जिक्र होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
world economic forum

कोई राह निकलेगी?

January 24, 2023
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूम-धाम से मनाया गोवर्धन पूजन पर्व

November 16, 2023
मंत्री गणेश जोशी

‘महिला किसान, महिला दैनिक मजदूरों के पलायन’ संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

September 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!
  • तेल के दाम बढ़ने को लेकर टेंशन में दुनिया!
  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.