Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

राजनाथ के मंत्रालय का बजट सवा 6 लाख करोड़, जानें इन मंत्रियों के विभाग का क्या है हाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 19, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
rajnath singh
26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में यूपी से 10 मंत्री बने हैं। राजनाथ सिंह, हरदीप सिंह पुरी, अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा जैसे पुराने मंत्री फिर से मंत्रिपरिषद में लौटे हैं तो जयंत चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, कमलेश पासवान जैसे नेताओं को भी जगह मिली है जो केंद्र में पहली बार मंत्री बने हैं। पीएम मोदी के अलावा यूपी के दस मंत्रियों में 7 लोकसभा और 3 राज्यसभा के सदस्य हैं। पीएम मोदी ने 9 जून को नई सरकार के शपथ समारोह के अगले दिन मंत्रालय और विभाग आवंटति कर दिया था। उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं। एक नजर डालते हैं पीएम मोदी समेत यूपी के बाकी केंद्रीय मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग के बजट पर।

शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही करते हैं। पीएम मोदी के पास पीएम पद के साथ-साथ उन सारे मंत्रालय और विभाग की भी जिम्मेदारी है जो किसी और मंत्री को नहीं दिए गए हैं। पीएम मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय है जिसका बजट 2284.87 करोड़ रुपए है। 24968.98 करोड़ रुपए बजट का परमाणु ऊर्जा विभाग और 13042.75 करोड़ रुपए बजट का अंतरिक्ष विभाग भी प्रधानमंत्री मोदी के अधीन है। लखनऊ लोकसभा के सांसद और सरकार में नंबर दो का दर्जा रखने वाले राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्रालय का बजट 621540.85 करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का बजट 29713.00 करोड़ रुपए है।

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

यूपी के 8 राज्यमंत्रियों में राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी शामिल हैं जिन्हें दो विभाग मिले हैं और उसमें से एक विभाग का उन्हें स्वतंत्र प्रभार मिला है। जयंत के स्वतंत्र प्रभार वाले कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय का बजट 3520.00 करोड़ रुपए है। जयंत शिक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री भी हैं और इसका बजट 120627.87 करोड़ रुपए है। मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रालय संभालने के बाद मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं। पीलीभीत लोकसभा के सांसद जितिन को राज्यमंत्री के साथ दो-दो विभाग मिले हैं। जितिन के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का बजट 10404.63 करोड़ रुपए है जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सालाना बजट 21385.15 करोड़ रुपए है।

बजट के लिहाज से सबसे बड़े विभाग वित्त मंत्रालय में फिर से राज्यमंत्री बनाए गए महाराजगंज लोकसभा के सांसद पंकज चौधरी की मिनिस्ट्री का वित्त वर्ष 2024-25 का बजट 1850228.87 करोड़ रुपए है। मिर्जापुर लोकसभा सांसद और अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल फिर से राज्यमंत्री बनी हैं। अनुप्रिया को दो विभाग मिले हैं। अनुप्रिया के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का बजट 90658.63 करोड़ रुपए है जबकि रसायन और उर्वरक मंत्रालय का बजट 168379.81 करोड़ रुपए।

आगरा लोकसभा के सांसद और पिछली सरकार में मंत्री रहे एसपी सिंह बघेल राज्यमंत्री बनाए गए हैं। बघेल को दो मंत्रालय में काम मिला है और संयोग से दोनों मंत्रालयों में उनके कैबिनेट मंत्री जेडीयू नेता ललन सिंह हैं। बघेल को मिले मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का बजट 7105.74 करोड़ रुपए और पंचायती राज मंत्रालय का बजट 1183.64 करोड़ रुपए है। गोंडा लोकसभा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पहली बार मंत्री बने हैं। कीर्तिवर्धन सिंह को दो महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं जिसमें विदेश मंत्रालय का बजट 22154.67 करोड़ रुपए जबकि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का बजट 3265.53 करोड़ रुपए है।

नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रहे और यूपी से राज्यसभा सांसद बनवारी लाल वर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है। बीएल वर्मा को मिले उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का साल भर का बजट 213323.37 करोड़ रुपए है। बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं और उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय में जूनियर मंत्री बनाया गया है। कमलेश पासवान के ग्रामीण विकास मंत्रालय का सालाना बजट 180233.43 करोड़ रुपए है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : सीएम योगी

December 11, 2023

भाजपा का हल्ला और कांग्रेस की चुप्पी!

May 9, 2023
Trump

इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच कनाडा से वापस लौटे ट्रंप ने बढ़ा दिया सस्पेंस!

June 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.