Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

भारत से पंगा कनाडा के ट्रूडो को पड़ा इतना भारी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 16, 2025
in विश्व
A A
Justin Trudea
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: खालिस्तान समर्थक और आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत से रिश्ते खराब करने बाद कनाडाई प्रधानमंत्री हर तरफ से हार चुके हैं. पीएम ट्रूडो ने हाल ही में पार्टी द्वारा नेता चुने जाने के बाद ऐलान किया था कि वे कनाडा के पीएम के रूप में पद छोड़ देंगे. अब उन्होंने राजनीति से ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. ट्रूडो ने कहा कि वे कनाडा में आगामी आम चुनाव नहीं लड़ेंगे और राजनीति भी छोड़ सकते हैं, जो यकीनन ट्रूडो के अब तक के सियासी करियर का सबसे हैरान करने वाला फैसला है.

कनाडा के ग्लोबल न्यूज ने बुधवार को ट्रूडो के हवाले से कहा, ” पीएम ट्रूडे आगामी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे.”  हालांकि, उन्होंने अनिश्चितता जाहिर करते हुए कहा, “मैं बाद में क्या करूंगा ये नहीं मालूम, अगर ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास इसके बारे में सोचने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है, मैं पूरी तरह से उस काम को करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं जिसे करने के लिए कनाडाई लोगों ने मुझे असाधारण महत्वपूर्ण समय में चुना है.”

इन्हें भी पढ़े

ukraine-russia

BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…

September 12, 2026
UAE-Iran

UAE-ईरान हैंडशेक ने पूरी दुनिया को चौंकाया, क्या दिल्ली से निकलेगा सुलह का रास्ता?

September 12, 2026
brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
Load More

ट्रूडो ने अमेरिका में कनाडाई प्रांतों के प्रमुखों, राजदूत और कुछ संघीय कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की थी.  यह बैठक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सामंजस्य स्थापित करने की रणनीति के लिए बुलाई गई थी.

ट्रूडो ने कहा, “इस देश में हमेशा बहुत सारी राजनीति चलती रहती है, लेकिन यह जानना कि कनाडाई राष्ट्रीय हित में कब कदम उठाना है, और यह जानना कि कनाडाई क्या देखना चाहते हैं, वास्तव में इस मेज पर मौजूद सभी लोगों को श्रेय जाता है.”

उल्लेखनीय हो कि ट्रूडो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी लिबरल पार्टी ऑफ़ कनाडा द्वारा नेता चुने जाने के बाद वह कनाडा के पीएम के रूप में पद अगस्त में चुनाव होने से पहले छोड़ देंगे. हालांकि, ट्रूडो के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद और चुनाव होने तक कुछ महीनों के लिए संसद सदस्य बने रहेंगे. सिटी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ऑफ कनाडा के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी ट्रूडो की जगह लेने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं.

2015 में संभाली थी पीएम पद की कुर्सी

जस्टिन ट्रूडो पहली बार साल 2008 में क्यूबेक के पापिनो सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे. इसके 7 साल बाद ही वो कनाडा के पीएम भी बन गए. उनकी पार्टी ने 2015 के आम चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की और ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली.

इस वजह से भारत के रिश्ते में आई खटास

ट्रूडो ने पीएम पद की कुर्सी संभालते ही विदेश नीति पर खूब काम किया. उन्होंने अपनी विदेश नीति के तहत भारत जैसे देशों अच्छे संबंध बनाए, लेकिन निज्जर हत्याकांड के बाद ट्रूडो भारत के खिलाफ गलत बयान बाजी और खालिस्तानी नेता की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगारकर रिश्ते खराब कर लिए. जबकि अमेरिका के साथ कनाडा का पहले से ही संबंध खराब है.

जब ट्रूडो को लगा था बड़ा झटका

हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर ट्रूडो ने आरोप लगाते हुए कहा था कि खालिस्तानी नेता निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ है. इतना ही उन्होंने दावा किया था भारत के खिलाफ उनके पास कई सबूत हैं, लेकिन ट्रूडो को सबसे बड़ा झटका लगा जब वहां की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चारों भारतीय आरोपियों को सबूत न होने की वजह से जमानत दे दी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india eonomic

भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की हैं असाधारण उपलब्धियां!

February 13, 2025
British

अंग्रेजों के शासन काल में हुए भारतीय संस्कृति विरुद्ध गढ़े जा रहे है झूठे विमर्श

October 24, 2024
Sharad Pawar adani

दशकों पुराना हैं शरद पवार का गौतम अडानी से याराना!

April 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.