Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देश में दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, न आवाज और ना ही फैलेगा प्रदूषण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 3, 2026
in राष्ट्रीय
A A
hydrogen train
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

नई दिल्ली। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन वीरवार की शाम को यहां पहुंच गई। जींद-सोनीपत रूट पर ये ट्रेन चलेगी। इसी माह के अंत तक पटरी पर आने की उम्मीद है। चेन्नई की इंटीग्रल फैक्ट्री में तैयार की गई ये ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन पर खड़ी थी। जहां से दिल्ली-बठिंडा रेल ट्रैक से होते ये ट्रेन जींद पहुंची है।

ट्रेन में दो डीपीसी (ड्राइवर पावर कार) और आठ यात्री बोगियां हैं। जल्द ही जींद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का लोड चेक के लिए फाइनल ट्रायल होगा। उसके बाद रेलवे आरडीएसओ (रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) और ग्रीन एच कंपनी के अधिकारी रिपोर्ट बनाएंगे। इस रिपोर्ट पर पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

ये ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। रेलवे का ये पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो देश में बाकी जगहों पर भी हाइड्रोजन ट्रेन चलाई जाएंगी। ट्रेन में एक बार में 2,638 यात्री सफर कर सकेंगे। हैदराबाद स्थित रेलवे की मेधा सर्वो ड्राइव्स कंपनी ने हाइड्रोजन स्टेशन बनाने और रुफ्यूलिंग के लिए ग्रीन एच इलेक्ट्रोलिसिस के साथ अनुबंध किया हुआ है।

ग्रीन एच द्वारा झज्जर में संयंत्र से हाइड्रोजन उत्पादन से संबंधित माल सप्लाई किया जाएगा। अभी तक दूसरे देशों में 500 से 600 हार्सपावर की क्षमता वाली हाइड्रोजन ट्रेन बनाई गई हैं। इस ट्रेन के लिए हाइड्रोजन ट्रेन में 1200 हार्सपावर की क्षमता वाला इंजन तैयार किया गया है।

हाइड्रोजन फ्यूल सेल द्वारा संचालित ये ट्रेन डीजल ट्रेनों के विपरीत इमिशन के रूप में सिर्फ पानी और हीट जनरेट करती हैं। यह ट्रेन पारंपरिक डीजल ट्रेनों का एक पर्यावरण एवं अनुकूल विकल्प है। जो शून्य कार्बन उत्सर्जन करती है। इसके इंजन धुएं के बजाय पानी व भाप छोड़ेंगे, जिससे प्रदषण नहीं फैलेगा। हाइड्रोजन ट्रेन में आवाज नहीं होगी। जींद से सोनीपत की दूरी लगभग 89 किलोमीटर है।

120 करोड़ से जींद में बनाया हाइड्रोजन प्लांट
जींद जंक्शन पर करीब 120 करोड़ रुपये से दो हजार वर्ग मीटर एरिया में बनाए हाइड्रोजन गैस प्लांट में टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसमें 10 दिन का समय लगेगा। प्लांट में जमीन के नीचे हाइड्रोजन गैस का भंडारण तैयार किया गया है।

इसमें लगभग तीन हजार किलोग्राम गैस भंडारण की क्षमता है। प्लांट को हर घंटे 40 हजार लीटर पानी की जरूरत होगी। स्टेशन की छतों का वर्षा का पानी भी प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। हाइड्रोजन गैस और आक्सीजन को अलग करने के बाद वेस्ट पानी का प्रयोग रेलवे कोचों की सफाई व सिंचाई में प्रयोग किया जा सकेगा।

अभी सीएनजी से चल रही है जींद-सोनीपत रूट पर ट्रेन
फिलहाल जींद-सोनीपत पर ट्रेन सीएनजी से चल रही है। ट्रेनों को बिजली, डीजल और सीएनजी के बजाय बहुत कम लागत वाली हाइड्रोजन गैस से चलाना केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। हाइड्रोजन प्लांट का जो थोड़ा बहुत काम बाकी है, उसको तेजी से पूरा किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Hindu conference

1 फरवरी को भाई वीर सिंह बस्ती में होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

January 27, 2026
opposition to unite

विपक्ष का एक साथ होना कठिन

January 20, 2023

उद्धव कैसे बचा सकेंगे तीर-धनुष?

July 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.