Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

धरा रह गया एजुकेशन मॉडल, फेल हो गया मोहल्ला क्लीनिक… कहां चूक गए केजरीवाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 8, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
kejriwal resignation
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए और जैसा कि एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था ठीक वैसा ही हुआ. बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी 47 और आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार चुके हैं. सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से पीछे चल रहे हैं. जबकि आतिशी को कालकाजी सीट पर जीत मिली है.

तब बनी थी किंग, अब आ गई फर्श पर

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
Load More

आम आदमी के मुद्दों को उठाकर 2015 में आम आदमी पार्टी 67 सीटें जीतकर दिल्ली की किंग बनी थी. बीजेपी समेत कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था. 2020 के चुनाव में भी कमोबेश पिक्चर ऐसी थी. केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं और बीजेपी को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था. आम आदमी पार्टी ने हमेशा दावा किया है कि उसके राज में मुफ्त बिजली-पानी, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों की स्थिति बेहतर हुई है. लेकिन 10 साल में ही अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अर्श से फर्श पर कैसे आ गई, अब यह सवाल उठ रहा है.

शराब घोटाला, भ्रष्टाचार ने डुबोई लुटिया

दरअसल आप के दूसरे टर्म में उस पर भ्रष्टाचार, शराब घोटाला और शीशमहल बनाने जैसे आरोप लगे. वहीं यमुना में गंदगी का मुद्दा बीजेपी ने जोर-शोर से उठाया, जिसे काउंटर करने में आम आदमी पार्टी फेल रही. साल 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे. तब उनको 25000 वोट मिले थे. इसके बाद 2015 में उन्होंने बीजेपी की नुपूर शर्मा को 31000 वोटों से मात दी थी. 2020 में बीजेपी के सुनील यादव को उन्होंने 21000 वोटों से हराया था.

लेकिन इस बार उनको खुद करारी शिकस्त मिली. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इस बार लोगों का मूड और दिल्ली के अन्य मुद्दों को हल कर पाने में भी नाकाम रही. दूसरे टर्म में ज्यादातर राजनीति वार-प्रतिवार पर केंद्रित रही.

केजरीवाल की साख पर उठे सवाल

केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे.खास तौर से शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, जिसने उनकी साख पर सवाल उठाए. इसके अलावा ”शीशमहल” के वीडियोज भी जमकर वायरल हुए, जिससे उनकी आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा. लोग अरविंद केजरीवाल से उनके किए गए स्वच्छ पानी, स्वच्छ सड़कें और सीवर समस्या हल ना कर पाने से भी नाराज थे.

कई बार लोगों ने उनको वादाखिलाफी के लिए जिम्मेदार ठहराया. एलजी और केंद्र सरकार के साथ उनकी रोजमर्रा की नोकझोंक ने पार्टी के तौर-तरीकों पर सवाल उठाया. अब आप के हालात ऐसे हैं कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन चुनाव हार चुके हैं. अन्य बड़े नेता भी हार की कतार हैं. देखना यह होगा कि इस करारी हार से आम आदमी पार्टी क्या सबक लेती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Asakhya Samaj Party

मुथुट गोल्ड लोन धोखाधड़ी बंद हो, बलात्कारियों को फांसी की सजा हो : सुभाष बिसाईया

October 4, 2024
India-eu

जब हित मिलते ना हों

May 23, 2023
government

सरकार और अदालत हमारी भी सुनो

December 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.