Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 26, 2026
in जुर्म, दिल्ली
A A
fake ED raid
10
SHARES
321
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाके में हुई इस फेक रेड ने सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि यहां विलेन कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर के अंदर छिपी ‘विभीषण’ निकली. वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और रौबदार अंदाज के साथ आए फर्जी अधिकारियों ने घर के लोगों को डराकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से इस पूरी ‘फिल्मी लूट’ का पर्दाफाश किया है. आइए बताते हैं कि कैसे घर में काम करने वाली एक मेड ने इतनी शातिर जालसाजी कर डाली और ये फेक रेड कैसे हुई.

घरवालों के मोबाइल तक छीन लिए

इन्हें भी पढ़े

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता से सीधे कैसे कर सकते हैं शिकायत!

February 22, 2026

दिल्ली में 911 पदों पर भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

February 21, 2026
rekha gupta

सरकार ने एक साल में क्या-क्या किया? सीएम रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट कार्ड में गिनाए काम

February 20, 2026
Load More

दिल्ली पुलिस के अनुसार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के डी-ब्लॉक इलाके में रहने वाले 86 साल के रिटायर्ड सीनियर आर्किटेक्ट आर.सी. सबरवाल के घर फर्जी रेड हुई. पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग घर में घुसे और खुद को ED अफसर बताकर तलाशी शुरू कर दी. उन्होंने घरवालों को डरा-धमका कर मोबाइल फोन तक छीन लिए.

कैसे दिया पूरी वारदात को अंजाम?

ईडी के फर्जी अफसर अपनी बलेनो कार में सवार होकर आए थे. ये कार इस गिरोह के एक सदस्य उपदेश सिंह थापा के नाम पर ही रजिस्टर है. अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे. उन्होंने ITBP डिप्टी कमांडेंट की वर्दी सहित पुलिस का यूनिफॉर्म पहना हुआ था. उनके पास फर्जी आईडी कार्ड और वायरलेस हैंडसेट भी थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो.

घर के सदस्यों को कर दिया कमरे में बंद

इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह था कि घर की मेड रेखा देवी ने ही सारी जानकारी अपराधियों को दी थी. उसने अपने साथियों को घर में मौजूद सदस्यों की संख्या, उनके डेली रूटीन और कीमती सामान के ठिकाने के बारे में पहले ही बता दिया था. आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया ताकि कोई पुलिस को जानकारी न दे सके. फर्जी अफसर घर में लूट मचाते रहे. इसी दौरान पीड़ित के पोते को शक हुआ तो उसने सवाल जवाब करना शुरू कर दिया. इसके बाद तीनों आरोपी 3-4 लाख नकद और 7 लग्जरी घड़ियां लेकर मौके से फरार हो गए.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

ACP रवि शंकर और SHO राजेंद्र जैन की टीम ने इस हाई प्रोफाइल केस को सुलझाया. पुलिस ने इस केस को सॉल्व करने के लिए डिजिटल ड्रैगनैट तैयार किया. पुलिस ने इलाके के करीब 350 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. सराय काले खां से लेकर गाजीपुर बॉर्डर तक फुटेज को एक साथ जोड़ा गया. सीसीटीवी ट्रेल का पीछा करते हुए पुलिस गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 तक जा पहुंची, जहां आरोपियों की कार खड़ी मिली.

इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल टावर डंप डेटा और IMEI ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया. इससे पता चला कि कुछ मोबाइल नंबर क्राइम सीन और वैशाली दोनों जगह एक्टिव थे. डेटा के आधार पर पुलिस पूजा राजपूत के घर पहुंची. लोकल इंटेलिजेंस से पता चला कि सबरवाल की मेड रेखा देवी अक्सर इसी पते पर आती-जाती है. इसके बाद पुलिस के लिए मामला सुलझाना आसान हो गया.

छापेमारी में मिला फर्जीवाड़े का सामान

25 फरवरी को जब पुलिस ने पूजा के घर छापा मारा, तो वहां लूट का सामान और अपराध में इस्तेमाल अन्य सामान मिले. पुलिस ने ITBP के डिप्टी कमांडेंट की वर्दी, एक वायरलेस सेट बॉक्स और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए. इसके अलावा पुलिस को घर से चोरी हुई सातों लग्जरी घड़ियां और गहने भी मिल गए.

मास्टरमाइंड और उसकी ननद गिरफ्तार

पुलिस ने साजिश रचने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें मास्टरमाइंड मेड रेखा देवी और उसकी ननद पूजा राजपूत शामिल हैं. वहीं अभी तीन आरोपी फरार हैं. पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है. इसमें प्रकाश, मनीष और उपदेश सिंह थापा शामिल हैं. वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार उपदेश के नाम पर ही रजिस्टर्ड है.

इस मामले में पुलिस ने BNS की धारा 318, 319, 329 और 3-5 के तहत मामला दर्ज किया है. ये धाराएं धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली और और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आम चुनाव से पहले देश में लागू हुआ CAA, मिलेगी न्यायपूर्ण नागरिकता

March 12, 2024
PM Modi

पीएम मोदी को मिला ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ पुरस्कार, दुनियां में बढ़ी भारत की धाक!

April 5, 2025
Lord Parashurama

शस्त्र और शास्त्र के अद्वितीय अधिपति भगवान परशुराम की जयंती पर विधिपूर्वक पूजन, आरती का हुआ आयोजन

April 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.