प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
नॉएडा। सेक्टर-12 स्थित भावराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को फ़िल्म गोदान के पोस्टर, टीज़र और गीत का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिनेमा, संस्कृति और समाज से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कामधेनु गौशाला समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता, मंत्री हरिशंकर तथा फ़िल्म निर्माता विनोद चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य बालकृष्ण ने सहभागिता की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सद्गुरु श्री रितेश्वर महाराज ने की।
विमोचन समारोह में स्वामी दीपांकर, आचार्य प्रतिष्ठा, पूज्य महामंडलेश्वर भैयाजी दास, बाबा सत्यनारायण मौर्य और सुरेश चव्याण विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने फ़िल्म गोदान के पोस्टर, टीज़र और गीत का संयुक्त रूप से विमोचन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गोदान फ़िल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और सामाजिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह फ़िल्म समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ दर्शकों को विचार के लिए प्रेरित करेगी।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और फ़िल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।







