Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

गुजरात की इस सीट से तय हो जाती है देश की सरकार, रोचक है ये संयोग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 15, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
One Election
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: गुजरात की वलसाड सीट को लेकर कहा जाता है कि यहां से जिस पार्टी की जीत होती है, उसकी ही केंद्र में सरकार बनती है। अरब सागर के क‍िनारे स्‍थ‍ित वलसाड जिला उत्तर में नवसारी से और पूर्व में महाराष्ट्र के नासिक से सीमा साझा करता है। यहां तीथल बीच पर पर्यटक आते हैं। यहां के मछुआरों का महाराष्ट्र से अच्छा खासा कारोबार होता है। यहां के केसर-आम काफी फेमस हैं।

वलसाड में सात विधानसभा सीटें आती हैं

इन्हें भी पढ़े

chenab river

सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
budget

इस वित्त वर्ष बड़ी योजनाओं पर खर्च नहीं हो पाया आधा भी बजट, किसानों की इस स्कीम में सबसे कम खर्च

February 8, 2026
Load More

भारत की चुनावी राजनीति में गुजरात का वलसाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वलसाड सीट में डांग, वांसदा, धरमपुर, वलसाड, पारदी, कपराडा, उम्बरगांव सहित 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें वलसाड विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार ने जीत हास‍िल की थी, बाकी सभी सीटों पर भाजपा का कब्‍जा है। इस लोकसभा सीट पर ढोडिया पटेल, कोली पटेल, देसाई और हलपति समाज का लैंगिक समीकरण अहम है।

2014-2019 में केसी पटेल ने दर्ज की थी जीत

2019 के आम चुनाव में यहां बहुत मजेदार चुनावी मुकाबला देखने को मिला था। भाजपा के प्रत्याशी डॉ. केसी पटेल ने 3,53,797 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 61.00% वोट शेयर के साथ 771,980 मत मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार जीतू चौधरी को हराया, जिन्हें 33.15% वोट शेयर के साथ 4,18,183 मत मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. केसी पटेल ने ही यह सीट जीती थी और उस वक्त उन्हें 55.00% वोट शेयर के साथ 617,772 मत मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार किशनभाई वेस्ताभाई पटेल को 409,768 वोट (36.48%) मिले और वह उपविजेता रहे।

इस सीट पर कांग्रेस का भी रहा था दबदबा

कांग्रेस का कभी वलसाड सीट पर दबदबा हुआ करता था। 1957 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के नानुभाई पटेल ने जीत हास‍िल की थी। 1996 में यहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी के मनीभाई चौधरी ने जीत हास‍िल की थी। 1999 तक उनकी जीत का स‍िलस‍िला जारी रहा। 2004 और 2009 में यहां कांग्रेस के क‍िशन भाई विजयी रहे। 2014 से इस सीट पर भाजपा के केसी पटेल काब‍िज हैं।

इस चुनाव में धवन पटेल और अनंत पटेल आमने-सामने

वलसाड की जनसांख्यिकी विविधताओं से भरी है और चुनावी नजरिए से यह गुजरात के लोकसभा क्षेत्रों में रोचक और अहम है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनाव में 75.21% मतदान हुआ था। इस चुनाव 2024 में वलसाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से धवल पटेल और कांग्रेस से अनंतभाई पटेल आमने-सामने हैं। वलसाड में 8,17,833 पुरुष और 8,53,183 महिला वोटर हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 14 हैं।

कौन हैं धवल पटेल

धवल पटेल सोशल मीडिया पर एक जाना-माना नाम है। धवल पटेल बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने एसवीएनआईटी सूरत से बीटेक और सिम्बायोसिस पुणे से एमबीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में काम किया है। उन्होंने अमेरिका, यूरोप, दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में भी काम किया। 2021 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और बीजेपी के साथ काम करना शुरू कर दिया। वह मूलरूप से नवसारी जिले के जरी गांव के निवासी हैं। वह धोडिया पटेल आदिवासी समुदाय से हैं।

2013 में पीएम मोदी ने धवल पटेल को ट्विटर पर किया था फॉलो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2013 में धवल पटेल को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया था। इसके बाद अमित शाह ने उन्हें ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया। धवल पटेल ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए ऑनलाइन प्रचार किया था। धवल पटेल एशिया स्पेसिफिक के प्रमुख थे। धवल पटेल ने करीब 35 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए।

कौन हैं अनंत पटेल

कांग्रेस ने वलसाड सीट से अनंत पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। वे कांग्रेस के आंदोलनकारी नेता के रूप में लोकप्रिय हैं। अगर अनंत पटेल की बात करें तो वह वर्तमान में वांसदा से विधायक हैं। उन्होंने 2004 में अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। तब वो कांग्रेस के जनमित्र बने थे। वे सरपंच, सरपंच एसोसिएशन के महामंत्री, वसदा यूथ कांग्रेस के प्रमुख, तालुका पंचायत के प्रमुख समेत पार्टी के कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
anti drone system

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एंटी ड्रोन सिस्टम्स, पल भर में निकाल देते हैं दुश्मन का दम

February 19, 2025
CM Dhami

CM धामी ने लिया उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों का जायजा

March 27, 2023
मंत्री पंकज चौधरी

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी कई मायनों में नंबर एक : पंकज चौधरी

February 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.