Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2026
in राष्ट्रीय
A A
India and Japan
18
SHARES
615
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और जापान की वायु सेनाएं अब आसमान में अपनी ताकत और युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करने जा रही हैं। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के F-2 फाइटर जेट्स का जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया। यहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ शुरू हो रहा है। यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक चलेगा। यह वीर गार्जियन अभ्यास का दूसरा संस्करण है। इस दौरान दोनों देशों की वायु सेनाएं साथ मिलकर कई जटिल और उन्नत ऑपरेशनल मिशन को अंजाम देंगी।

भारत के तेजस, सुखोई और राफेल भी होंगे शामिल

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
Nitin Nabin

PM मोदी के 25 साल के सफर पर BJP का बड़ा अभियान, नितिन नवीन ने बताया पूरा कार्यक्रम

September 9, 2026
CNG

कैसे पता करें CNG में मिलावट हो रही है या नहीं? ये टिप्स आएंगे काम

September 9, 2026
pm modi

भारत की फिनटेक क्रांति को नई रफ्तार, UPI के वैश्विक विस्तार पर PM मोदी का जोर

September 9, 2026
Load More

भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में अपने कई प्रमुख लड़ाकू विमानों को उतारेगी। इनमें स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस, Su-30MKI और राफेल शामिल हैं। वहीं जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स की ओर से F-2A फाइटर जेट्स हिस्सा लेंगे। जापानी वायुसेना के मुताबिक, जापान की तरफ से 8th एयर विंग, सुइकी एयर बेस के 3 F-2A लड़ाकू विमान और करीब 110 सदस्य अभ्यास में शामिल होंगे।

2 C-2 विमानों से पहुंचा जापानी दल

भारतीय वायुसेना ने बताया कि जापान के दो C-2 विमान एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर पर उतर चुके हैं। इनके साथ जापानी दल भारत पहुंचा है। IAF के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जोधपुर का आसमान अब जोरदार हवाई कार्रवाई के लिए तैयार है। जापान के F-2 विमानों के पहुंचने से दोनों देशों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी मजबूत होगी, कौशल बेहतर होगा और भारत-जापान रक्षा साझेदारी को नई ऊंचाई मिलेगी।

14 दिनों तक चलेगा युद्धाभ्यास

‘वीर गार्जियन-26’ कुल 14 दिनों का अभ्यास है। इसमें दोनों देशों के वायु योद्धा उन्नत ऑपरेशनल मिशन में हिस्सा लेंगे। साथ ही दोनों सेनाओं के जवानों और अधिकारियों के बीच व्यापक पेशेवर बातचीत भी होगी। अभ्यास के दौरान सिर्फ आसमान में युद्धक अभ्यास ही नहीं होगा, बल्कि कई तरह की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें मिशन प्लानिंग कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञों के बीच विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान, इंजीनियरिंग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत और एयरोस्पेस सेफ्टी यानी हवाई एवं अंतरिक्ष सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा शामिल हैं।

भारत-जापान रक्षा साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वीर गार्जियन-26 भारत और जापान के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। इस अभ्यास से दोनों देशों की सामरिक दक्षता बढ़ाने और एयरोस्पेस ऑपरेशन में बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ती और रणनीतिक सहयोग के रिश्तों को और मजबूत करता है। IAF ने भी कहा कि अभ्यास का मकसद दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, ऑपरेशनल तालमेल और आपसी समझ को बेहतर करना है।

जापान के लिए भी अहम है अभ्यास

जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने कहा है कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य उसकी यूनिट्स की सामरिक दक्षता को बेहतर करना और भारत-जापान की दोनों वायु सेनाओं के बीच आपसी समझ को गहरा करना है। यानी वीर गार्जियन-2026 के जरिए दोनों देश एक-दूसरे की युद्धक रणनीति, ऑपरेशनल प्रक्रियाओं और हवाई अभियानों के अनुभवों को समझने का मौका पाएंगे। बता दें कि जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू हो रहा यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Anjum Mandal

एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने ‘कोविड हीरो’ अंजुम मंडल पर जताया भरोसा!

November 19, 2025
UCC and CAA

देशभर में CAA हुआ लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

March 11, 2024
pm modi

जी-20 : पीएम मोदी की पहल के मायने समझ लीजिए

June 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!
  • यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!
  • आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.