Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

19वीं सदी के बाद सबसे ताकतवर अल-नीनो, 2026-27 में टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2026
in राष्ट्रीय
A A
el niño
21
SHARES
712
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साल 2026 में दुनिया को एक और बड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में बन रहा अल-नीनो इस बार बहुत मजबूत हो सकता है, इतना मजबूत कि यह 19वीं सदी के बाद अब तक का सबसे ताकतवर अल-नीनो बन सकता है. इससे दुनिया का औसत तापमान और बढ़ सकता है और 2026 या 2027 सबसे गर्म साल बन सकता है.

अल-नीनो के समय प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्से का समुद्री पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है. इस बार समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंचने का अनुमान है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, सामान्य मजबूत अल-नीनो में तापमान करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है.

इन्हें भी पढ़े

gyanesh kumar

SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी

October 17, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
india economy

भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

October 17, 2026
cji suryakant

CJI सूर्यकांत का बेंगलुरु में बड़ा बयान, बोले- कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…

October 17, 2026
Load More

अल-नीनो एक प्राकृतिक मौसम चक्र है, जो कुछ साल के अंतर पर आता है. जब समुद्र का पानी गर्म होता है तो वहां से वातावरण में ज्यादा गर्मी जाती है. इससे हवा और बारिश का तरीका बदल जाता है. इसका असर दुनिया के अलग-अलग देशों के मौसम पर पड़ता है.

इस बार कितना मजबूत होगा El Nino?

मजबूत अल-नीनो में पूर्वी प्रशांत महासागर का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होता है. 2 डिग्री की बढ़ोतरी भी काफी बड़ी मानी जाती है. लेकिन इस बार तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है.

इससे पहले 1982-83, 1997-98 और 2015-16 में बहुत मजबूत अल-नीनो आया था. इस बार का अनुमान इन घटनाओं से भी ज्यादा बड़ा है. ब्रिटेन के मेट ऑफिस के वैज्ञानिक Adam Scaife ने कहा है कि उनके पूर्वानुमानों में उन्होंने इससे पहले अल-नीनो का इतना मजबूत संकेत नहीं देखा.

भारत के मॉनसून पर भी असर

अल-नीनो से समुद्र और हवा का सामान्य पैटर्न बदल जाता है. इसका असर हर जगह एक जैसा नहीं होता. कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश और बाढ़ हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर कम बारिश और ज्यादा गर्मी हो सकती है. भारत के मॉनसून पर भी अल-नीनो का असर पड़ सकता है. मजबूत अल-नीनो को अक्सर भारत में कमजोर मॉनसून से जोड़ा जाता है. इसलिए इस बार मॉनसून पर भी नजर रखी जा रही है.

2026 या 2027 हो सकता है सबसे गर्म साल

इस मजबूत अल-नीनो के कारण 2026 सबसे गर्म साल बन सकता है. हालांकि 2027 के सबसे गर्म साल बनने की संभावना भी ज्यादा है. इसकी वजह है कि अल-नीनो से समुद्र की गर्मी का असर धरती के तापमान पर कुछ समय बाद ज्यादा दिखाई देता है.

1998 और 2016 में भी मजबूत अल-नीनो के दौरान तापमान के रिकॉर्ड बने थे. लेकिन अब क्लाइमेट चेंज की वजह से धरती पहले ही ज्यादा गर्म हो चुकी है. ऐसे में इस बार अल-नीनो तापमान को और ऊपर ले जा सकता है.

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2027 में दुनिया का औसत तापमान कुछ समय के लिए औद्योगिक दौर से पहले के स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रह सकता है. अगर अनुमान सही साबित हुए तो आने वाले समय में अल-नीनो का असर दुनिया के तापमान और मौसम दोनों पर साफ दिखाई दे सकता है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India Forecast System

भारत फोरकास्ट सिस्टम… अब हर गांव का मौसम, हर पल आपके पास !

May 28, 2025
Water Minister Atishi

लोगों की शिकायतों पर ग्राउंड जीरो पर पहुंची जलमंत्री, विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किया निरीक्षण

December 5, 2023

मंत्री गणेश जोशी ने राम जन्मभूमि आंदोलन के कार सेवकों को किया सम्मानित

January 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.