Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, एलजी जल्द करेंगे इसकी शुरुआत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2023
in दिल्ली
A A
LG VK Saxena
27
SHARES
888
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सभी विभागों में भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने और शिकायतों पर निगरानी रखने के लिए एक नया ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया गया है. इस सिस्टम को विजिलेंस कंप्लेट इन्फॉर्मेशन मैनेजेंट सिस्टम (VCIMS) नाम दिया गया है. इसकी शुरुआत उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा 21 सितंबर को किया जाएगा. इससे भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के निपटारे और उस पर की जा रही कार्रवाई का स्टेटस जानने के साथ शिकायतों की निगरानी और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सकेगी.

इस पोर्टल की लॉन्चिंग के बाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ की जाने वाली शिकायतों को फिजिकली न तो स्वीकार किया जाएगा और न ही उस ओर संज्ञान लिया जाएगा. वहीं इस पोर्टल की शुरुआत के बाद फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकेगी. यह पोर्टल शिकायत पर वास्तविक समय में कार्रवाई करने में मदद करेगा. संबंधित शिकायतों को ट्रैप कर भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सकेगा. वहीं पोर्टल में गोपनीयता बनाए रखते हुए उच्च अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा दी गयी है.

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

ऐसा दावा किया जा रहा है कि, VCIMS पोर्टल के माध्यम से पोर्टल लॉन्च होने के बाद बेनामी या फर्जी नाम से अधिकारियों को परेशान करने करने वाली ढेरों शिकायतें लगभग शून्य हो जाएंगी. यह सिस्टम पूरी तरह से फेस लेस और गोपनीय होगा. इसमें शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी. शिकायतकर्ता की पहचान के भौतिक सत्यापन की कोई जरूरत नहीं होगी. शिकायतकर्ताओं को अनिवार्य रूप से एक ई-अंडरटेकिंग देनी होगी. इसके तहत लोक सेवकों को गलत जानकारी देने पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 182 के तहत मुकदमा भी चलाया जा सकेगा.

VCIMS पोर्टल के फायदे

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के लिए शिकायत को सम्बंधित विभाग के कार्यालय/अधिकारियों को शीघ्र स्थानांतरित किया जाएगा. गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ शिकायत का पता लगा कर उसका निपटान किया जाएगा. जिसकी निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी.

ऐसे कर सकेंगे शिकायत दर्ज

  • शिकायत दर्जकर्ता को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ एक ऑनलाइन अकाउंट खोलना होगा, जो एक ही बार करना होगा.
  • इसके बाद, पंजीकरण के समय शिकायतकर्ता को अपना आधार नंबर, पैन कार्ड या ईपीआईसी विवरण देना होगा. शिकायतकर्ता को उसके दिए गए मोबाइल नंबर पर सिस्टम जनरेटेड ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज कर पंजीकरण पूरा किया जा सकेगा.
  • शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पोर्टल पर लिखकर या पीडीएफ, ऑडियो और वीडियो के माध्यम से दर्ज करा सकेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट

April 25, 2025

चुनावी मौसम में नागरिकता कानून का महत्व

March 26, 2024
CSIR - IHBT

CSIR-IHBT में न्यूट्रास्युटिकल डिलीवरी में नैनोटेक्नोलॉजी” विषय पर होगा सेमीनार का आयोजन

July 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.