नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जल्द ही पानी की भारी किल्लत हो सकती है। इसकी जानकारी खुद मंत्री आतिशी ने दी है। जल मंत्री आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में जल्द ही पानी की भारी कमी हो सकती है। क्योंकि चीफ सेक्रेटरी के कहने पर वित्त सचिव आशीष वर्मा ने अगस्त से जल बोर्ड के सारे फंड बंद कर दिए हैं।
आतिशी ने आरोप लगाते हए कहा कि वित्त मंत्री के लिखित आदेश की बाद भी फंज जारी नहीं किए हैं। सैलरी और रूटीन कामों के लिये भी पैसे नहीं है। सभी ठेकेदारों ने काम करने से मना कर दिया है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत, गंदा पानी और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महामारी का खतरा है। ये एक इमरजेंसी जैसे हालात हैं।







