Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव, जानें आज से और क्या-क्या बदलने वाला है

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 1, 2023
in राष्ट्रीय
A A
bank
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज से कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों के बदलने से बड़े पैमाने पर उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इनमें कुछ नियमों के बदल जाने से आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ सकता है। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होनी जरूरी है। आइए जानते हैं एक जुलाई यानी महीने की पहली तारीख से क्या-क्या बदलने वाला है।

खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों पर पाबंदी
एक जुलाई यानी आज से एक अहम और दिलचस्प बदलाव आपके जुते-चप्पलों से जुड़ा है। केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2023 से देशभर में क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) लागू करने का एलान किया है। इस नियम के लागू हो जाने से देश में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों की बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी। सभी फुटवियर कंपनियों के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी हो जाएगा। ऐसे में एक जुलाई से देश में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों के निर्माण और बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा एचडीएफसी बैंक
हाऊसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारेख ने बीते मंगलवार को कहा कि निगम का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा। पारेख ने कहा कि एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के निदेशक मंडल की बैठक 30 जून को बाजार बंद होने के बाद होगी। इस बैठक में विलय पर औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में एक जुलाई से एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी एक हो जाएंगे। विलय के बाद एचडीएफसी बैंक मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल 4 अप्रैल को लगभग 40 अरब डॉलर के सौदे में सबसे बड़े घरेलू बंधक ऋणदाता एचडीएफसी का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की थी।

एलपीजी की कीमतों में बदलाव
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में एक जुलाई से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। बीते दो महीनों में पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी। 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 172 रुपये की कटौती का फैसला किया गया था वहीं 1 जून 2023 को कमर्शियल सिलेंडर के भाव 83.5 रुपये कम हुए थे। हालांकि होने वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। ऐसे में इस बात के कयास लग रहे हैं कि एक जुलाई से एलपीजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।

सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव
एलपीजी की कीमतों की तरह एक जुलाई से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव हो सकता है। दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड हर महीने के पहले दिन गैस कीमतों की समीक्षा करती है। इसके अलावा जेट फ्यूल फ्यूल के भाव भी महीने के पहले दिन तय किए जाते है। बीते 1 जून को दिल्ली में जेट फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में कमी आई थी। ऐसे में एक जुलाई को सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।

आरबीआई बचत बॉन्ड की दरों में बदलाव
लोग आमतौर एफडी में निवेश को सबसे सुरक्षित मानते हैं। हालांकि, वर्तमान में एफडी के अलावे भी कई विकल्प हैं जिनमे निवेश कर एफडी से बढ़िया मुनाफा बनाया जा सकता है। ऐसे एक तरीका है आरबीआई के फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड में निवेश। एक जुलाई 2023 से इनपर मिलने वाला ब्याज दर बैंकों की एफडी से भी अधिक होगा। फिलहाल, इस पर बॉन्ड पर 7.35 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है, जो 1 जुलाई से इसे बढ़ाकर 8.05 फीसदी किया जा सकता है। इस बॉन्ड के ब्याज दरों में हर छह महीने में बदलाव किया जाता है। इस बार यह बदलाव एक जुलाई को होना है।

15 दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार जुलाई महीने में कुल मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को मिलनेवाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इनमें से कुछ छुट्टियां स्थानीय त्याहारों के हिसाब से सीमित राज्यों में ही लागू होंगी। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट देखें तो साप्ताहिक अवकाशों के अलावा 05 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी जयंती, 06 जुलाई को एमएचआईपी डे, 11 जुलाई को केर पूजा, 13 जुलाई को भानु जयंती, 17 जुलाई को यू तिरोट सिंग डे, 21 जुलाई को द्रुक्पा त्शे-जी, 28 जुलाई को आशूरा और 29 जुलाई को मुहर्रम (ताजिया) की छुट्टियां घोषित की गईं हैं। ऐसे में इन तिथियों को ध्यान में रखकर ही आप बैंक जानें का प्लान करें अन्यथा बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं की मदद लें, ये सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी जारी रहेंगी।

आधार-पैन लिंक नहीं किया तो होगी परेशानी
अगर आपने भी अभी तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है, तो एक जुलाई से आपको परेशानी हो सकती है। आधार पैन लिंक करने की आखिरी तारीख आज यानी 30 जून 2023 है। इसका मतलब है अगर आपने आज अपना आधार पैन लिंक नहीं किया तो कल यानी 1 जुलाई 2023 आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। पैन-आधार की ऑनलाइन लिंकिंग में समस्या आने पर इसे NSDL और UTITSL के पैन सेवा केंद्रों से ऑफलाइन भी करवा सकते हैं। अगर सरकार ने आधार और पैन को लिंक करने की तिथि को आगे बढ़ाई तो आपको राहत मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

महंगाई पर रहा कंट्रोल, दुनिया में बढ़ी ‘मेड इन इंडिया’ की मांग

January 31, 2023

स्मृति ईरानी: राहुल-राहुल रटते-रटते छूटी रे अमेठिया!

June 4, 2024
पतंग

बिना इजाजत पतंग उड़ाने की ‘गुप्त सजा’ होश उड़ा देगी!

January 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.