Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

टीम इंडिया के लिए ये 20 ओवर सबसे अहम, फिर नहीं दिखेगा पाक पेसरों का असर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 11, 2023
in खेल
A A
India vs Pakistan
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 साल के बाद कोई वनडे मैच होगा. पाकिस्तानी टीम के मौजूदा पेस अटैक में सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच खेला है लेकिन ये मैच भी पांच साल पहले एशिया कप में ही आया था, जब शाहीन बिल्कुल नये थे.

2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के अपने ग्रुप स्टेज के मैच में एक-दूसरे से टकराएंगी. इस मैच को काफी हद तक वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले का ट्रेलर माना जा सकता है क्योंकि फिर करीब डेढ़ महीने बाद ही दोनों के बीच सबसे बड़े टूर्नामेंट में मुकाबला होगा. एशिया कप हो या वर्ल्ड कप, इन मुकाबलों में सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर होंगी कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं. पिछले तीन टूर्नामेंटों की टक्कर में तो यही कहानी देखने को मिली है और एक बार फिर मैच का नतीजा यही टक्कर तय करेगी. सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम एक मजबूत पाकिस्तानी पेस अटैक से निपटने के लिए तैयार है!

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

बीसीसीआई ने तो अभी तक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है लेकिन पाकिस्तान के स्क्वाड की तस्वीर सामने आ चुकी है. पाकिस्तान ने उम्मीदों के मुताबिक अपने स्क्वाड में चार प्रमुख तेज गेंदबाजों को शामिल किया है- शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम अहमद और मोहम्मद वसीम जूनियर. इनमें से वसीम को छोड़कर बाकी तीनों ने टीम इंडिया का सामना किया है और सच तो यही है कि भारतीय बल्लेबाजों को परेशान भी किया है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 4 साल से कोई वनडे मैच नहीं खेला गया है. आखिरी बार दोनों टीमें 2019 के वर्ल्ड कप में टकराई थीं. तब से अब तक दोनों टीमों में कुछ बड़े बदलाव भी हुए हैं. इसके बावजूद भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी के मामले में काफी हद तक वैसी ही है लेकिन पाकिस्तानी टीम ज्यादा बदली है. खास तौर पर उसका मौजूदा बॉलिंग अटैक, पेस और स्पिन, (शाहीन और शादाब खान को छोड़कर) पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होगा.

यानी भारतीय बल्लेबाज पहली बार पाकिस्तान के पेसरों का लंबे फॉर्मेट में सामना करेंगे. टी20 में दोनों के बीच पिछले करीब 2 साल में 4 बार टक्कर हो चुकी है. हर बार पाकिस्तानी पेसरों ने शुरुआती ओवरों में रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने से रोका है. सिर्फ विराट कोहली ही इन मैचों में पाकिस्तान का सामना कर सके हैं लेकिन उन्हें भी शुरुआती ओवरों में परेशानी हुई है.

शाहीन ने भारत के खिलफ 2018 के एशिया कप (वनडे) में एक मैच खेला था और तब सिर्फ 6 ओवरों में 42 रन खर्चे थे. हालांकि, तब वो एकदम नये थे और पांच सालों में पूरी तरह से बदल चुके हैं. टी20 में उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट भारत के खिलाफ लिये हैं, जो 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में आए थे. वहीं नसीम ने 3 टी20 मैचों में 4 विकेट लिये हैं, जबकि हारिस ने 4 मैचों में 4 विकेट झटके हैं.

ये 20 ओवर सबसे अहम

पाकिस्तान के चारों पेसरों की सबसे बड़ी खासियत उनकी तेज रफ्तार के साथ स्विंग हासिल करना है. खास तौर पर शुरुआती ओवरों में. ऐसे में टीम इंडिया का प्रदर्शन उनके खिलाफ कैसा होता है ये इस पर निर्भर करेगा कि भारतीय ओपनर शाहीन और नसीम का खास तौर पर कैसे सामना करते हैं. शाहीन अपने पहले ही ओवर विकेट हासिल करने के लिए मशहूर हो चुके हैं और उनकी इनस्विंग या यॉर्कर से पहले ओवर में बचना बेहद जरूरी है.

अगर भारतीय बल्लेबाज पहले 10 ओवरों में इनके खतरे को टालने में सफल रहे तो उनके पास संभावना है कि बीच के ओवरों में उनसे निपट सकें. हालांकि मोहम्मद वसीम और हारिस के रूप में दो ऐसे पेसर हैं, जो बीच के ओवरों में रनों पर लगाम रखने में सफल होते हैं. वहीं 40वें ओवर के बाद नसीम और हारिस का रोल अहम हो जाता है. नसीम के पास अच्छी यॉर्कर है, जबकि हारिस बिना एक्शन में ज्यादा बदलाव के गेंदों की रफ्तार में चालाकी से बदलाव करना जानते हैं.

नसीम ने अभी तक जो 8 वनडे खेले हैं, उसमें 41 से 50 ओवर के बीच उनका इकॉनमी सिर्फ 6 का रहा है, जो पाकिस्तानी गेंदबाजों में सबसे अच्छा है. कुल मिलाकर भारत को न सिर्फ शुरुआती 10 ओवरों में पाकिस्तानी पेसरों का डटकर सामना करना होगा बल्कि आखिरी 10 ओवरों में जोरदार काउंटर अटैक करना होगा. ये 20 ओवर ही काफी हद तक तय करेंगे कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gyanvapi

ज्ञानव्यापी में मज्जिद से पहले मंदिर था, हिंदू पक्ष ने किया दावा

January 26, 2024
Indifference of opposition parties towards RVM

विपक्षी दलों का RVM के प्रति बेरुखी!

January 17, 2023

बढ़ते व्यापारिक घाटे को काबू में रखना जरूरी, रुपये पर अभी बना रह सकता है दबाव

September 4, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.