Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चीन को डरा रहे भारतीय इकॉनमी के ये आंकड़े!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 2, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
india-china
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : चीन और दुनिया के कई दूसरे देश मंदी के साये में जी रहे हैं। लेकिन भारत की इकॉनमी कुलांचे मार रही है। भारतीय इकॉनमी के लिए चारों तरफ से एक के बाद एक गुड न्यूज आ रही है। जीडीपी की रफ्तार एक साल में सबसे बेहतर रही और अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 11 परसेंट बढ़ गया। मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई, ऑटो डिस्पैच, बिजली की खपत, जेट फ्यूल की बिक्री, रेलवे फ्रेट, कोल प्रॉडक्शन और यूपीआई ट्रांजैक्शन रेकॉर्ड पर पहुंच गया। शायद यही वजह है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आने से कतरा रहे हैं। उन्हें जी-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आना था लेकिन वह इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं। जानिए उन फैक्टर्स के बारे में जो भारत इकॉनमी के हैप्पीनेस इंडेक्स को बयां कर रहे हैं।

​जीडीपी की रफ्तार

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान भारत का ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी पर पहुंच गया जो एक साल में सबसे अधिक है। भारत के लिए ये आंकड़े इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि दुनिया की किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तुलना में ये सबसे तेज ग्रोथ रेट है। जी-20 समिट से पहले आए इन आंकड़ों से भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है। अगर सेक्टर के आधार पर प्रदर्शन देखें तो जून तिमाही में एग्रीकल्चर सेक्टर का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

​जीएसटी कलेक्शन

पहली तिमाही में जीडीपी की शानदार ग्रोथ रेट के बाद अगस्त में जीएसटी कलेक्शन में भी तेजी जारी रही। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में जीएसटी कलेक्शन में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1.59 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 जीएसटी के लिहाज से काफी अच्छा रहा है। इस वित्त वर्ष की शुरुआत से हर महीने जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और आने वाले महीनों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।

मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई

​एसएंडपी ग्लोबल के हालिया सर्वे के मुताबिक अगस्त में विनिर्माण क्षेत्र के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी पीएमआई (PMI) का आंकड़ा 58.6 पर रहा है जो तीन महीने का उच्च स्तर है। यह इस बात का संकेत है कि अगस्त में विनिर्माण गतिविधियों में अच्छी तेजी रही है। जुलाई में यह 57.7 था। अगस्त में यह लगातार 26वें महीने 50 के ऊपर है, जो विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार को दिखाता है और इस बात का संकेत है कि देश में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति सुधर रही है।

​ऑटो डिस्पैच

अगस्त में कार कंपनियों ने 369,000 यूनिट डिस्पैच किए जो अब तक का रेकॉर्ड है। पिछले साल अगस्त में 327,000 यूनिट डिस्पैच किए थे। इस तरह इसमें 12.8 परसेंट तेजी आई है। इससे पहले सितंबर, 2022 में सबसे ज्यादा 355,000 यूनिट डिस्पैच की गई थीं। मारुति ने सबसे ज्यादा 156114 यूनिट डीलरों को भेजी जो पिछले साल के मुकाबले 16.4 परसेंट अधिक है। हुंडई ने 8.7 परसेंट, महिंद्रा ने 25 परसेंट और टोयोटा किर्लोस्कर ने 40 परसेंट ज्यादा कारें डिस्पैच की हैं।

​बिजली, जेट फ्यूल, रेलवे फ्रेट और कोल प्रॉडक्शन

अगस्त में बिजली की खपत 152 अरब यूनिट पहुंच गई जो एक साल पहले 130 अरब यूनिट थी। इसी तरह जेट फ्यूल की बिक्री में भी अगस्त में नौ परसेंट की तेजी आई है। रेलवे फ्रेट भी एक साल पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। पिछले साल अगस्त में यह 119.3 मिलियन टन था जो अब 126.9 मिलियन टन पहुंच गया है। कोयले के उत्पादन में भी 12.9 परसेंट की उछाल आई है।

​यूपीआई ट्रांजैक्शन

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित पेमेंट पहली बार अगस्त में 10 अरब ट्रांजैक्शंस को पार कर गया। यूपीआई पर मंथली ट्रांजैक्शंस की संख्या 15.18 ट्रिलियन रुपये के लेनदेन मूल्य के साथ 10.24 अरब को पार कर गई है। यूपीआई पर लेनदेन में पिछले साल के मुकाबिल 50 फीसदी तेजी आई है। जुलाई में डिजिटल भुगतान नेटवर्क ने 9.96 अरब लेनदेन दर्ज किए थे। अक्टूबर 2019 में पहली बार यूपीआई ने 1 बिलियन मासिक लेनदेन को पार किया।

​मूडीज ने बना दिया मूड

इस बीच रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मजबूत आर्थिक गति के चलते 2023 कैलेंडर वर्ष के लिए भारत के ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया। मूडीज ने अपने ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक’ में कहा कि मजबूत सेवाओं के विस्तार तथा पूंजीगत व्यय ने भारत की दूसरी (अप्रैल-जून) तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ को प्रेरित किया। इसलिए हमने भारत के लिए अपने 2023 कैलेंडर वर्ष के वृद्धि का अनुमान 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india and australia match

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला आज, दिल जीता,अब जीत लो जहां

November 19, 2023
church

जनजातीय कानूनों की आड़ में चकमा दे रहा चर्च

June 18, 2023
Special status of Bihar

चर्चा का विषय बन गया है ‘बिहार विशेष राज्य का दर्जा’!

July 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.