Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इस अरबपति ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, एक झटके में बन गया नंबर 1

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 24, 2024
in विश्व, व्यापार
A A
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ना जेफ बेजोस और ना ही एलन मस्क, एक दिन में फ्रेंच कारोबारी ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. जी हां, हम बात कर रहे हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट की. जिनकी नेटवर्थ में 22 मार्च को 2.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. खास बात तो ये है कि अब बर्नार्ड की नेटवर्थ मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से दोगुना से हो चुकी है. ताज्जुब की बात तो ये है कि बर्नार्ड की नेटवर्थ में जितना इजाफा एक दिन में हुआ है. उतनी नेटवर्थ तो दुनिया के 450 अरबपतियों की कुल दौलत भी नहीं है. बर्नार्ड इस इजाफे के साथ जेफ बेजोस और एलन मस्क से कहीं ज्यादा आगे निकल गए हैं और नंबर एक की कुर्सी पर पहुंच गए हैं. अब उन्हें पीछे करने के लिए जेफ बेजोस को काफी मशक्कत करनी होगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में बर्नार्ड की नेटवर्थ कितनी हो गई है.

कितनी हो गई दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसारर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल नेटवर्थ में 32.3 अरब डॉलर यानी 2.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद उनकी कुल दौलत 230 अरब डॉलर हो गई है. जबकि मौजूदा साल में उनकी कुल दौलत में 22.7 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है. ऐसे मौके काफी कम आते हैं जब किसी अरबपति की दौलत में 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिले. अब वह दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं और बाकी अरबपतियों की दौलत से कहीं आगे निकल गए हैं. एलन मस्क की नेटवर्थ के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जब किसी अरबपति की दौलत 230 अरब डॉलर के आंकड़ें को छुई हो.

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
Load More

बेजोस और मस्क को छोड़ा काफी पीछे
अगर बात जेफ बेजोस और एलन मस्क की करें तो दोनों ही बर्नार्ड से कहीं ज्यादा पीछे छूट गए हैं. जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी हैं और उनकी कुल दौलत 202 अरब डॉलर है. उनकी नेटवर्थ में 750 मिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है. वैसे इस साल की उनकी कुल दौलत में 24.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. तीसरे पायदान पर एलन मस्क है. जिनकी नेटवर्थ में 1.42 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली और अब उनकी कुल दौलत 185 अरब डॉलर पर आ गई है. वैसे इस साल उनकी दौलत में 43.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है.

मस्क को पीछे छोड़ सकते है जुकरबर्ग
जिस तरह से एलन मस्क की दौलत में गिरावट देखने को मिल रही है, ऐसा लग रहा है कि जल्द ही मार्क जुकरबर्ग एलन मस्क को पीछे छोड़ सकते हैं. आंकड़ों के अनुसार फेसबुक के को—फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की कुल नेटवर्थ 181 अरब डॉलर पर आ गई है जो कि एलन मस्क की कुल नेटवर्थ से सिर्फ 4 अरब डॉलर कम है. ऐसे में अगर मार्क की दौलत में एक दिन और इजाफा देखने मिला तो एलन मस्क तीसरे से चौथे पायदान पर खिसक सकते हैं. मार्क जुकरबर्ग की दौलत में मौजूदा साल में 52.7 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है. जोकि अरबपतियों की दुनिया में सबसे ज्यादा है.

अंबानी की कुल नेटवर्थ
वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी की कुल दौलत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. 120 मिलियन डॉलर के साथ अंबानी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर है जो बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल नेटवर्थ से आधी से भी कम है. वैसे अंबानी की कुल दौलत में इस साल 14.6 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है और वह दुनिया के 11 वें सबसे अमीर कारोबारी बने हुए हैं. दूसरी ओर एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी की कुल दौलत में मामूली 633 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है और कुल नेटवर्थ 97.1 अरब डॉलर हो गई है. दुनिया के 15वें सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी की नेटवर्थ में मौजूदा साल में 12.8 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
goa in SCO

शंघाई सहयोग संगठन में भारत का दमदार उभार

May 6, 2023

खोजी पत्रकारिता: सड़क निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर करना

October 4, 2023
Farmers

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की हुंकार, MSP गारंटी से लेकर कर्ज माफी तक, सरकार पर बढ़ा दबाव!

March 19, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.