Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

2 साल में 12 बार हुए चुनाव, शर्त ऐसी; ये देश चुन ही नहीं पा रहा राष्‍ट्रपति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 9, 2025
in विश्व
A A
लेबनान election
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लेबनान में दो साल से राष्‍ट्रपति का पद खाली है. वजह चौंकाने वाली है. दरअसल इस दौरान करीब 12 बार राष्‍ट्रपति चुने जाने का प्रयास किया गया लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली. गुरुवार को संसद में इस तरह का प्रयास फिर किया गया. पहले राउंड की वोटिंग में लेबनान आर्मी कमांडर जोसेफ औन को बढ़त मिली लेकिन जरूरी दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सका. 128 सदस्‍यीय संसद में उनको 71 वोट ही मिले. स्‍पीकर ने सत्र को दो घंटे के लिए स्‍थगित करने के बाद दोबारा वोटिंग का निर्देश दिया है.

इससे पहले अक्‍टूबर 2022 में राष्‍ट्रपति मिशेल औन का कार्यकाल समाप्‍त हो गया था. लेबनान की संवैधानिक व्‍यवस्‍था के अनुसार राष्‍ट्रपति चुने जाने की शर्त ये है कि विजेता को सांसदों का दो तिहाई मत मिलना चाहिए. इसलिए तब से अब तक 12 प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन किसी भी नेता को दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण राष्‍ट्रपति का पद खाली है. लेबनान की कानूनी व्‍यवस्‍था में राष्‍ट्रपति हमेशा क्रिश्चियन समुदाय का ही बनेगा. इसी तरह प्रधानमंत्री सुन्‍नी मुस्लिम और स्‍पीकर शिया होगा. राष्‍ट्रपति का रोल सत्‍ता में सीमित होता है. हालांकि राष्‍ट्रपति के पास प्रधानमंत्री या उसकी कैबिनेट को हटाने की शक्ति है.

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
Load More

मीडिया रिपोर्ट्स में ये उम्‍मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को दूसरे राउंड में संभवतया जोसेफ औन को अपेक्षित बहुमत मिल जाएगा. कहा जा रहा है कि अमेरिका और सऊदी अरब भी जोसेफ औन को चुने जाने के पक्ष में हैं. वो इसलिए क्‍योंकि इजरायल-हिजबुल्‍लाह संघर्ष के कारण पिछले 14 महीने से लेबनान कराह रहा है और देश को पुनर्निमाण की जरूरत है. हालांकि हिजबुल्‍लाह ने पहले एक अन्‍य नेता सुलेमान फैंग्रीह को समर्थन दिया था और वो सीरियाई के तानाशाह रहे बशर अल-असद के भी करीबी थे. लेकिन हिजबुल्‍लाह अब राजनीतिक और सैन्‍य लिहाज से कमजोर हो गया है और बशर को सीरिया छोड़कर भागना पड़ा है. इसके साथ ही लेबनान के सशस्‍त्र बलों ने भी औन का समर्थन किया है.

इन सब वजहों से सुलेमान ने कल अंतिम समय में अपने को चुनावी रेस से अलग करते हुए जोसेफ औन को समर्थन देने का ऐलान किया है. इसलिए कहा जा रहा है कि जोसेफ औन को दूसरे राउंड में दो तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है.

लेबनान में राष्‍ट्रपति पद के चुनाव के लिए पहले भी गतिरोध होता रहा है. इससे पहले मई 2014-16 के बीच करीब ढाई साल तक इसी कानूनी प्रावधान के कारण इस पद पर कोई काबिज नहीं हो सका.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
yogi adityanath

108 विकास खंडों में सतत अनुश्रवण और समीक्षा से प्रगति में सुधार, UP आकांक्षात्मक विकास का राष्ट्रीय मॉडल: सीएम योगी

May 7, 2025

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक

March 15, 2024
पेपर लीक

12 साल की सरकार, बार-बार पेपर लीक और युवाओं का आक्रोश, आखिर कब मिलेगी भविष्य की गारंटी?

June 4, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.