Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

80 रुपये में 800Km दौड़ेगी ये E-Bike!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 21, 2023
in गैजेट्स
A A
E-Bike
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने दोपहिया चालकों के माथे पर भी बल ला दिया है. वहीं सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है ताकि पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम की जा सके. आज हम आपको ऐसे ही एक इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में बताने जा रहे हैं जो साइकिल की श्रेणी में आती है. हालांकि ऐसे वाहनों को ग्लोबल मार्केट में ‘E-Bike’ भी कहा जाता है. इस इलेक्ट्रिक साइकिल या ई-बाइक की खास बात ये है कि इसे चलाने के लिए आपको न तो ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) की जरूरत है और न ही रजिस्ट्रेशन की और कीमत में भी ये काफी कम है.

हरियाणा बेस्ड Essel Energy की मशहूर मॉडल GET 1 आपके लिए सामान्य डेली यूज के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें एक स्कूटर की ही तरफ बेहतर स्पेस के साथ फुटबोर्ड और स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है. 16Ah बैटरी पैक वोल मॉडल की कीमत 43,500 रुपये और 13Ah बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 41,500 रुपये तय की गई है. कंपनी का दावा है कि GET1 सिंगल चार्ज में तकरीबन 50 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है.

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

पावर और परफॉर्मेंस

जैसा कि हमने बताया कि, ये बाजार में ये दो अलग-अलग लिथियम बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, एक वेरिएंट में 13Ah की क्षमता का बैटरी और दूसरे वेरिएंट में 16Ah की क्षमता का बैटरी दिया गया है. महज 39 किलोग्राम की GET 1 साइकिल में कंपनी ने 250 वॉट और 48 वोल्ट की क्षमता का BLDC रियर हब इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है. इसमें एक डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें बैटरी रेंज संबंधित जानकारियां प्रदर्शित होती हैं.

Essel Get 1 से कम्फर्ट राइड के लिए कंपनी ने डबल शॉकर सस्पेंशन दिया है. कंपनी इसके बैटरी के साथ 2 साल और इलेक्ट्रिक कंपोनेंट के लिए 1 साल की वारंटी दे रही है. हालांकि इसकी टॉप स्पीड महज 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है, इसलिए सेफ्टी के लिहाज से इसमें ब्रेकिंग के दौरान मोटर कट्-ऑफ सिस्टम दिया गया है. इसमें चालक की सीट को थोड़ा उंचा रखा गया है जबकि पीछे की सीट नीचे है जिसका इसका इस्तेमाल कैरियर की तरह भी किया जा सकता है. हालांकि आगे की सीट एड्जेस्टेबल है जिसे आप अपने जरूरत के अनुसार उपर नीचे कर सकते हैं.

फीचर्स और चार्जिंग:

GET1 में कंपनी ने स्मार्ट-की (Key) भी दिया है, जिसकी मदद से आप इसे रिमोट की तरह ऑन/ऑफ भी कर सकते हैं. प्रोजेक्टर लेंस हेडलाइट, टेल लाइट, इंडिकेटर्स, स्टोरेज स्पेस और सामने की तरफ एक बास्केट भी मिलता है. इसकी बैटरी को आप सामान्य घरेलू सॉकेट से कनेक्ट कर आसानी से चार्ज कर सकते हैं. छोटे बैटरी पैक को चार्ज होने में तकरीबन 5 घंटे और बड़े बैटरी पैक को चार्ज होने में 6 से 7 घंटे तक का समय लगता है.

बेहद ही किफायती है GET1:

कंपनी का दावा है कि इसकी रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर है. यानी कि 1 रुपये के खर्च में 10 किलोमीटर और 80 रुपये के खर्च में 800 किलोमीटर तक का सफर कर सकेंगे. ये रनिंग कॉस्ट सामान्य घरेलू इलेक्ट्रिसिटी रेट पर आधारित है. देश के अलग-अलग लोकेशन और इलेक्ट्रिसिटी रेट के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भगवान राम की शक्ति पूजा देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

January 19, 2024

भारत में प्रतिवर्ष सृजित हो रहे हैं रोजगार के 2 करोड़ नए अवसर

July 17, 2024
IDBI Bank Branch

नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन!

April 18, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.