Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

ड्राइविंग के दौरान जान बचा सकता है आपके फोन का ये छिपा हुआ फीचर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 3, 2026
in गैजेट्स
A A
Driving
11
SHARES
355
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन यही फोन ड्राइविंग के समय सबसे बड़ा ध्यान भटकाने वाला कारण भी बन सकता है. कम ही लोग जानते हैं कि फोन में मौजूद एक साधारण-सा फीचर सड़क पर आपकी सुरक्षा बढ़ा सकता है. यह फीचर है डू नॉट डिस्टर्ब यानी DND मोड जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

सड़क सुरक्षा पर काम करने वाली संस्था AAA Foundation for Traffic Safety की एक रिसर्च में सामने आया कि बड़ी संख्या में ड्राइवरों को इस फीचर को चालू करने का तरीका तक नहीं पता. संस्था से जुड़े विशेषज्ञ Jake Nelson ने भी माना कि स्मार्टफोन ड्राइविंग के दौरान खतरा बन सकता है लेकिन सही इस्तेमाल किया जाए तो यही फोन जोखिम कम करने में मददगार साबित हो सकता है. यह सुविधा एंड्रॉयड और iOS, दोनों तरह के स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है.

इन्हें भी पढ़े

WhatsApp

WhatsApp की इस सीक्रेट ट्रिक से चुटकियों में क्लीन होगी आपकी स्क्रीन!

April 25, 2026
Airtel

Airtel का 39 रुपये वाला तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा!

April 23, 2026
social media

पैसों की बारिश कर रहे ये सोशल मीडिया ऐप्स, जानिए कैसे करे कमाई?

April 22, 2026

Aadhaar ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला, स्मार्टफोन कंपनियों के विरोध के बाद प्लान ड्रॉप

April 19, 2026
Load More

अध्ययन के दौरान 300 लाइसेंसधारी ड्राइवरों को शामिल किया गया. इन्हें तीन समूहों में बांटा गया वे जो पहले से DND का इस्तेमाल करते थे वे जो कभी इस्तेमाल नहीं करते थे और वे जिन्होंने पहले इस्तेमाल किया था लेकिन बाद में छोड़ दिया. बाद में 26 प्रतिभागियों पर करीब 10 हफ्तों तक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए नजर रखी गई. शुरुआती पांच हफ्तों तक उन्होंने सामान्य तरीके से गाड़ी चलाई जबकि अगले पांच हफ्तों में ड्राइविंग के समय DND मोड अनिवार्य रूप से ऑन रखा गया.

नतीजे चौंकाने वाले थे. DND सक्रिय रहने पर ड्राइविंग के दौरान फोन के साथ छेड़छाड़ में लगभग 41 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. साथ ही, गाड़ी चलाते वक्त फोन हाथ में लेने की संभावना भी घट गई. विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल हजारों सड़क हादसे सिर्फ इसलिए होते हैं क्योंकि ड्राइवर का ध्यान फोन की वजह से भटक जाता है.

रिसर्च की शुरुआत में आधे से भी कम लोगों को इस फीचर की जानकारी थी, और ज्यादातर को इसे इस्तेमाल करना नहीं आता था. यही कारण है कि एक छोटा-सा सेटिंग विकल्प होते हुए भी यह फीचर आमतौर पर निष्क्रिय ही रहता है.

DND मोड असल में फोन को साइलेंट स्थिति में ले जाता है. कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन आते तो रहते हैं, लेकिन न तो रिंग बजती है और न ही वाइब्रेशन होता है. इससे ड्राइविंग के दौरान ध्यान सड़क पर बना रहता है. जरूरत हो तो इसकी सेटिंग बदलकर खास संपर्कों की कॉल को अनुमति भी दी जा सकती है ताकि कोई जरूरी कॉल छूटे नहीं.

इसे चालू करना बेहद आसान है. फोन के कंट्रोल सेंटर या सेटिंग्स में जाकर DND विकल्प को सक्रिय किया जा सकता है. सिर्फ ड्राइविंग ही नहीं, पढ़ाई या ऑफिस के काम के दौरान भी यह फीचर एकाग्रता बनाए रखने में मदद करता है. सही समय पर सही फीचर का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी उत्पादकता बढ़ाता है बल्कि सड़क पर आपकी और दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal

यमुना में जहर वाले बयान पर फंसे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने फिर किया नोटिस जारी!

January 30, 2025

वेकोलि ने अन्नामृत फाउंडेशन को प्रदान किए 1000 इंसुलेटेड कंटेनर

April 9, 2024
JNU campus

जेएनयू कैंपस में हुआ 57वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन

May 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘द वायरल ओनर’ बनी युवाओं की आवाज, मेरठ में हुआ भव्य आयोजन!
  • सोशल मीडिया साइड इनकम बन सकती है मुसीबत! वकीलों की चेतावनी
  • सिद्धांत नहीं, सुविधा की राजनीति! दल-बदल कानून और राजनीतिक नैतिकता फिर सवालों के घेरे में!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.