Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

RML में ऐसे चल रहा था वसूली रैकेट, CBI ने किया भंडाफोड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 10, 2024
in जुर्म, दिल्ली
A A
8
SHARES
268
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक बड़े रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस दौरान दो सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. सीबीआई ने कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर अजय राज और सहायक प्रोफेसर पर्वतगौड़ा चन्नप्पागौड़ा को मेडिकल उपकरण सप्लायर्स से उनके उत्पादों और स्टेंट का उपयोग करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने डॉक्टर्स और मेडिकल इक्यूपमेंट्स से जुड़े डीलर्स के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

दरअसल, सीबीआई को सूत्र से जानकारी मिली थी कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है. यहां एक रैकेट मरीजों से इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी कर रहा है और मरीजों को कुछ कंपनियों के मेडिकल उपयोग को बढ़ावा दे रहा है. इसमें अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी शामिल हैं. जब सीबीआई ने शुरुआती जांच की तो पता चला कि RML अस्पताल में 5 मॉड्यूल के जरिए रिश्वतखोरी की जा रही थी. इसका भंडाफोड़ सीबीआई ने किया है.

इन्हें भी पढ़े

new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
Load More

इन पांच मॉड्यूल के जरिए हो रहा था भ्रष्टाचार

  1. स्टेंट और अन्य चिकित्सा आवश्यकताओं की आपूर्ति के नाम पर रिश्वत
  2. स्टेंट के विशेष ब्रांड की आपूर्ति के लिए रिश्वत
  3. लैब में चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए रिश्वत
  4. रिश्वत के बदले मरीजों की अस्पताल में भर्ती
  5. फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर वसूली

मेडिकल उपकरण आपूर्तिकर्ता भी गिरफ्तार

सीबीआई ने मेडिकल उपकरण आपूर्तिकर्ता नागपाल टेक्नोलॉजीज के नरेश नागपाल को गिरफ्तार किया, जिसने मेडिकल उपकरणों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए डॉ पर्वतगौड़ा को 2.48 लाख रुपये की रिश्वत दी थी. इसके अलावा भारती मेडिकल टेक्नोलॉजीज के भरत सिंह दलाल ने भी यूपीआई के जरिए डॉ अजय राज को दो बार रिश्वत दी थी. वहीं एक और सप्लाई कंपनी के अबरार अहमद ने RML अस्पताल की कैथ लैब को रिश्वत दी थी. इस लैब का प्रभारी रजनीश कुमार है.

इन लोगों को भी किया गया गिरफ्तार

सीबीआई ने रजनीश कुमार के साथ-साथ क्लर्क भुवाल जयसवाल और संजय कुमार और विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि भुवाल जयसवाल ने डॉक्टरों के साथ मरीजों को भर्ती कराने के लिए उनके परिजनों से रिश्वत ली, जबकि संजय कुमार ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए रिश्वत ली. सीबीआई ने 9 गिरफ्तारी की है और केस में कुल 16 लोगों को आरोपी बनाकर जांच शुरू कर दी है. इन सभी को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन और क्रिमनल कॉन्सपिरेसी 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई को ऐसे मिला था इनपुट

सूत्र ने बताया कि नागपाल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नरेश नागपाल मरीजों पर की जाने वाली चिकित्सा प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की आपूर्ति भी करता है. ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए डॉ. पर्वतगौडौसे नियमित रूप से नरेश नागपाल से रिश्वत लेते रहे हैं. 2 मई 2024 को डॉ. पर्वतगौड़ा ने नागपाल से चिकित्सा उपकरणों के इस्तेमाल के लिए रिश्वत की मांग की. इस पर डॉक्टर को आश्वासन दिया गया कि रकम 7 मई को आरएमएल अस्पताल में पहुंचा दी जाएगी. इसलिए संभावना है कि नागपाल द्वारा 7 मई 2024 को किसी भी समय आरएमएल में डॉ. पर्वतगौड़ा को 2.48 लाख (लगभग) की रिश्वत पहुंचा दी जाएगी. इसी आधार पर सीबीआई ने आरएमएल अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर पर्वतगौड़ा को करीब ढाई लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिसने यूपीआई से पेमेंट रिसीव की थी.

सूत्र ने आगे बताया था कि 26 मार्च 2024 को डॉ पर्वतगौड़ा ने अबरार अहमद से भी उनके द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले उपकरणों के इस्तेमाल के लिए रिश्वत की रकम की मांग की थी. इसके बाद अबरार अहमद ने रिश्वत की रकम डॉ. पर्वतगौड़ा द्वारा दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जलवायु परिवर्तन

लोकतंत्र में आज भी लोकवाणी का महत्व कायम!

April 22, 2024

आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवानों को मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

November 25, 2023
nda

जनादेश का बीजेपी को सियासी सबक!

June 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.