Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

इस दिग्गज ने पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप ना खेलने की दी सलाह, जानिए वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 26, 2026
in खेल
A A
India-Pakistan match
14
SHARES
452
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप में विजेता टीम के सदस्य रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टीम इंडिया के मौजूदा टी20 फॉर्म की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि जिस तरह भारत खेल रहा है, उसे देखकर दुनिया की बाकी टीमें टी20 वर्ल्ड कप में भारत से भिड़ने से डरेंगी.

श्रीकांत ने मजाक में यह भी कहा कि पाकिस्तान को तो टूर्नामेंट में आना ही नहीं चाहिए क्योंकि अगर वह आया तो टीम इंडिया उसे बुरी तरह हरा देगी. उन्होंने यह बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हालिया बयान को लेकर कही. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भारत ने जबरदस्त खेल दिखाया है.

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

गुवाहाटी में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 154 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी फुल मेम्बर्स टीम की ओर से सबसे तेज 150 प्लस चेज रहा. इससे पहले भारत ने रायपुर टी20 मैच में 209 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया था.

अपने यूट्यूब शो में कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, ‘भारत 15 ओवर में 200 रन और 10 ओवर में 150 रन बना रहा है. यह देखकर बाकी टीमें कहेंगी कि हम नहीं खेलेंगे, आप कप अपने पास रख सकते हैं.’

‘कोलंबो में मारा गया सिक्स चेन्नई जाकर गिरेगा’

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि अगर पाकिस्तान के बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी टूर्नामेंट से हटने की बात कर रहे हैं, तो फिर पाकिस्तान को आना ही नहीं चाहिए क्योंकि अगर वे आए तो भारतीय टीम उन्हें बुरी तरह हरा देगी. उन्होंने कहा कि भारत के बल्लेबाज इतने जोरदार शॉट लगा रहे हैं कि कोलंबो में मारा गया छक्का सीधा मद्रास (चेन्नई) जाकर गिरेगा. ऐसे में पाकिस्तान के लिए बेहतर यही होगा कि कोई बहाना बनाकर टूर्नामेंट से दूर ही रहे.

कृष्णमाचारी श्रीकांत के मुताबिक भारतीय टीम की यह बल्लेबाजी पूरी दुनिया की टीमों के लिए खतरे की घंटी है. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में इस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी. श्रीकांत का मानना है कि मौजूदा फॉर्म में टीम इंडिया से टक्कर लेना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि पाकिस्तान अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है. हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया है, जिससे साफ है कि वह टूर्नामेंट खेलने की तैयारी में है. आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वह टूर्नामेंट से हटता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक ही ग्रुप में हैं. 15 फरवरी को दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अभिषेक शर्मा की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि अभिषेक बहुत आसानी से बड़े शॉट खेल रहे हैं और गेंदबाज समझ नहीं पा रहे कि उन्हें गेंद कहां डालें. अभिषेक ने अब तक 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 38.39 की औसत और 195.22 की स्ट्राइक रेट 1267 रन बनाए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम पद के लिए सिद्धरमैया का स्वभाविक चेहरा!

May 16, 2023
opposition to unite

विपक्ष का एक साथ होना कठिन

January 20, 2023

वेकोलि में मनाया गया बेसिक सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का ‘दीक्षांत समारोह’

April 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन अपलोड करने होंगे अधिक दस्तावेज
  • देशभर में NIA की मेगा रेड! 10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.