Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

चाहे कितने भी छक्के मार लो… टूट नहीं सकता इस नेपाली क्रिकेटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 6, 2026
in खेल
A A
Nepali cricketer's world record
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: नेपाली टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एशियाई परिस्थितियों में विपक्षी टीमों को चौंका सकती है. नेपाल की टीम में दीपेंद्र सिंह ऐरी, रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल है. दीपेंद्र तो ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं, जो टूट नहीं सकता.

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब बेहद कम वक्त बचा है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं, जिसमें नेपाल का भी नाम शामिल है.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

आगामी विश्व कप में 15 सदस्यीय नेपाली टीम की कप्तानी रोहित पौडेल करेंगे. नेपाल को को आगामी विश्व कप लिए ग्रुप-सी में रखा गया है. इस ग्रुप में इटली, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीम्स भी हैं. नेपाली टीम अपने चारों लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. उसका शुरुआती मुकाबला 8 फरवरी को इंग्लैंड से होना है. फिर नेपाली टीम क्रमश: इटली, वेस्टइंडीज और इटली का सामना करेगी.

देखा जाए तो टी20 इंटरनेशनल में नेपाली खिलाड़ियों के पास अच्छा खासा अनुभव है. नेपाल की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बनाए हैं. दीपेंद्र के नाम पर 90 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.06 के एवरेज से 1956 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 10 अर्धशतक निकले. इनके बाद कुशल भुरतेल और आसिफ शेख हैं, जिन्होंने अबतक 70 और 68 मैचों में क्रमश: 1807 एवं 1639 रन बनाए हैं.

 …जब दीपेंद्र ने रच दिया था इतिहास

क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ही लगाया हुआ है. दीपेंद्र ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 9 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी. यानी कोई बल्लेबाज यदि लगातार 9 गेंदों पर 9 छक्के भी जड़ देता है तो वो केवल दीपेंद्र के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगा, लेकिन उसे तोड़ नहीं सकता. दाएं हाथ के बैटर दीपेंद्र किसी टी20I मैच के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़ने का भी कारनामा कर चुके हैं.

मंगोलिया के खिलाफ उस मुकाबले में नेपाल ने तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे, जो तब टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर था. बाद में जिम्बाब्वे ने अक्टूबर 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 344/4 का स्कोर बनाकर ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था. मंगोलिया के विरुद्ध उसी मैच में कुशल मल्ला ने 34 गेंदों पर शतक जड़ा था, जो तब टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक था. फिलहाल यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान (27 गेंद) के नाम है.

गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर संदीप लामिछाने टी20 इंटरनेशनल में नेपाल के सबसे सफल गेंदबाज हैं. संदीप ने 67 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 12.05 की औसत से 129 विकेट लिए हैं. करण केसी ने 85 मुकाबलों में 106 और सोमपाल कामी ने 86 मैचों में 81 विकेट चटकाए हैं.

नेपाली टीम ने अब तक 112 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने 65 में जीत हासिल की. जबकि 41 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं 3 मैचों का नतीजा नहीं निकला और तीन मुकाबले टाई रहे. नेपाल की टीम टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज, आयरलैंड और नीदरलैंड्स को भी हरा चुकी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

आरईसी ने जुटाए 4.75% पर 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फिक्स्ड रेट ग्रीन डॉलर बॉन्ड

September 30, 2024
Arvind Kejriwal

क्या अब खत्म हुआ अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफ़र?

January 12, 2025
budget

आर्थिक विकास दर बढ़ाने वाला बजट

February 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.