Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

इस बार मार्च से ही चलेगी लू, आ गई सरकार की सलाह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 28, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
heat wave
25
SHARES
848
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इस वर्ष मार्च से मई तक के तीन महीने जोरों की लू की चपेट में होंगे। मौसम विभाग ने इसका अनुमान जताया है। इसका असर अभी से ही देखा जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में तेजी से पारा चढ़ रहा है और अचानक गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है। मंत्रालय ने बताया है कि लू से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें। पिछले वर्ष का मार्च महीने बीते एक सदी में सबसे ज्यादा गर्म रहा था। तब भयंकर लू चली थी जिसके प्रकोप से फसलें जल गई थीं और जल स्तर काफी नीचे चला गया था। इस बार भी तेजी से पारा चढ़ने के कारण मौसम में अचानक बदलाव हो रहा है। इसका असर बीमारियों के रूप में सामने आ रहा है। अभी घर-घर सर्दी, खांसी और बुखार का प्रकोप देखा जा रहा है। चिंता की बात है कि कई मामलों में तमाम इलाज के बावजूद बीमारी जल्दी जा नहीं रही है।

शरीर को तर करते रहिए

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
UPI

UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?

September 25, 2026
Load More

इन्हीं सब समस्याओं के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। उसने बताया है कि लू की चपेट में आने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि अगर आप प्यास नहीं भी महसूस कर रहे हैं तो भी यथासंभव पानी पीते रहिए। लू से बचने के लिए ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्युशन (ORS) का घोल, नींबू पानी, लस्सी, हल्का नमक मिलाकर फलों के जूस आदि पीने की सलाह दी गई है।

ढीले-ढाले कपड़े पहनें, धूप से बचें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस कहती है कि लोगों को गर्मियों में पतला, ढीला-ढाला, हल्के रंग का सूती कपड़ा पहनना चाहिए। साथ ही, तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाएं या टोपी पहने या फिर तौलिए से सिर ढकें। सरकार ने कहा है कि लोगों को अपने इलाके के मौसम का हाल जानने के लिए टीवी, रेडियो, न्यूज पेपर देखते रहना चाहिए। इसके लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट या इसके सोशल मीडिया हैंडल्स को भी खंगालते रहना चाहिए।

ठंडी जगह में रहें, तपिश से बचें

यह तो पता ही है कि लू से बचने के लिए बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। मंत्रालय ने भी सलाह दी है कि लोगों को हवादार और ठंडी जगहों में रहना चाहिए, लेकिन सूर्य की सीधी रोशनी में आने से बचा जाए। जिधर से धूप आए, उधर की खिड़कियां दिन में बंद हों या पर्दे लगे हों। रात में खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी-ठंडी हवा घर में आए। अगर काम के लिए घर से निकलना जरूरी ही हो तो कोशिश करें कि सुबह या शाम को काम निपटाएं।

एडवाइजरी में बताया गया है कि कौन से लोग लू की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। गाइडलाइंस कहती है…

➊ बच्चे और किशोर
➋ गर्भवती महिला
➌ खुले में काम करने वाले लोग
➍ मानसिक रोगी
➎ शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति, खासकर दिल की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोग
➏ ठंडे प्रदेश से गर्म जलवायु वाले प्रदेश में आने वाले लोग। अगर कोई व्यक्ति ठंडे इलाके से गर्म इलाकों का रुख करता है तो उसे अपने शरीर को ज्यादा तापमान के अनुकूल ढालने के लिए एक सप्ताह तक खास तौर पर सतर्क रहना चाहिए।

खाने-पीने के परहेज भी जान लें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में जोर देकर कह गया है कि लोग दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचें। सरकार ने सुझाव दिया कि चिलचिलाती धूप के वक्त खाना बनाने या आग का कोई दूसरा काम करने से बचें। ऐसा करते वक्त घर के खिड़की-दरवाजे खुला रखें। लोगों को चाहिए कि गर्मी में शराब, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें। दरअसल, कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस कारण वह वास्तव में शरीर से तरल पदार्थ को सोखते हैं। मंत्रालय ने कहा है कि गर्मी में लोगों को ज्यादा प्रोटीन वाला और बासी खाना नहीं खाएं।

भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां

लोगों को भूल कर भी खड़ी गाड़ी में बच्चों या पालतू जानवरों को छोड़ना नहीं चाहिए। गाड़ी के अंदर का तापमान बढ़ने पर जान जा सकती है। अगर किसी को बेहोशी आए या उसे चक्कर लगे, उल्टी या सरदर्द हो, खूब प्यास लगे या फिर पेशाब कम और पीला हो, सांस तेज हो जाए या दिल की धड़कनें बढ़ जाएं तो सतर्क हो जाना चाहिए। ये सभी लू लगने के संकेत हो सकते हैं। सरकार ने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत 108 या 102 नंबर पर कॉल करके सहायता मांगी जानी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ECI

बिहार चुनाव 2025 : वोटर लिस्ट संशोधन पर विपक्ष का हंगामा, विशेषज्ञों की चिंता !

July 3, 2025
cm dhami

सरकार का लक्ष्य आने वाले 25 वर्षों में उत्तराखंड को देश के सर्वाधिक प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शामिल करना है : CM धामी

December 17, 2025
EWS आरक्षण

अगले चरण की आरक्षण राजनीति!

April 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.