Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पंजाब किंग्स के लिए टेंशन बन गया है ये 18 करोड़ वाला खिलाड़ी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 11, 2026
in खेल
A A
punjab kings
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली है, वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन भले ही शानदार रहा हो, लेकिन एक खिलाड़ी के खराब फॉर्म ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं जिसे पंजाब ने 18 करोड़ की कीमत देकर रिटेन किया था। लेकिन इस सीजन अर्शदीप उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

आईपीएल के जारी सीजन में सिर्फ दो विकेट ले पाए हैं अर्शदीप

इन्हें भी पढ़े

ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Hardik Pandy

हार्दिक पंड्या ने मुंबई छोड़कर बेंगलुरु को क्यों बनाया नया ठिकाना?

July 1, 2026
abhishek- ishan kishan

अभिषेक से ‘खराब’ प्रदर्शन, फिर भी नंबर 1 बल्लेबाज कैसे बन गए ईशान किशन?

July 1, 2026
woman Team India

टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? समझिए पूरा गणित

June 27, 2026
Load More

अर्शदीप सिंह की बात करें तो वह इस आईपीएल सीजन में अब तक सिर्फ दो विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं और वह काफी महंगे भी साबित हुए हैं। उन्होंने ये दोनों विकेट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लिए हैं लेकिन इस मैच में भी उन्होंने खूब रन लुटाए। SRH के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने चार ओवर में 50 रन लुटा दिए। वहीं इससे पहले अर्शदीप ने केकेआर के खिलाफ दो ओवर में 16 रन, CSK के खिलाफ चार ओवर में 41 रन और गुजरात के खिलाफ चार ओवर में 42 रन लुटाए थे। लेकिन इसमें से किसी भी मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला था। ऐसे में अर्शदीप का विकेट न ले पाना पंजाब के लिए सबसे बड़ा टेंशन है।

अर्शदीप ने एक ओवर में लुटा दिए 24 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पावरप्ले में 2 ओवर किए और 33 रन लुटा दिए। उन्होंने इस दौरान छह वाइड गेंदें फेंकी। अभिषेक शर्मा ने उनके खिलाफ तीन चौके और दो छक्के जड़ दिए। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में 24 रन लुटाए। इसमें से चार रन वाइड से आए। उन्होंने लगातार तीन वाइड किए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले तक अर्शदीप सिंह ने 4 मैच में 72 गेंद फेंककर 132 रन लुटा चुके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 11 की है। वहीं उन्होंने इस मैच के आखिरी के दो ओवर में दो विकेट अपने नाम किए।

पावरप्ले में विकेट नहीं ले पा रहे हैं अर्शदीप

आपको बता दें कि पिछले 10 आईपीएल मैचों में अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में कुल 20 ओवर फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने 10.8 की इकॉनमी से 216 रन खर्च किए हैं। इसमें सबसे हैरानी करने वाली बात ये है कि इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। जो टीम के लिए एक चिंता का विषय है। अर्शदीप सिंह नई गेंद से विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ आईपीएल मैच में वह ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। अर्शदीप को अब आने वाले मैचों में नई गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yeddyurappa

येदियुरप्पा की शरण में जाएगी भाजपा!

May 18, 2023
opposition alliance I.N.D.I.A.

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से क्यों अलग होते दिख रहे ‘N’ और ‘A’

October 20, 2023
CSIR Institute of Himalayan

CSIR हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान किया विश्व खाद्य दिवस समारोह का आयोजन

October 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.