Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

रामलला की वे 2 मूर्तियां जिन्हें गर्भगृह में नहीं मिल पाई जगह!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 24, 2024
in राज्य
A A
रामलला
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की एक मूर्ति विराजमान है. इस मूर्ति को मैसूर के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है. हालांकि गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की तीन मूर्तियां बनाई गईं थीं. गर्भगृह में विराजमान रामलला की मूर्ति के अलावा अन्य दोनों मूर्तियों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. अलंकृत रामलला के दूसरे विग्रह की तस्वीर 23 जनवरी को सामने आई थी. इसे प्रथम तल पर लगाया जा सकता है. इस मूर्ति को सत्य नारायण पांडे ने बनाया है, जबकि तीसरी मूर्ति को मूर्तिकार गणेश भट्ट ने बनाया है. इसे फिलहाल मंदिर परिसर में स्थापित नहीं किया गया है. इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है. बता दें कि शास्त्रों में वर्णन है निलांबुजम श्यामम कोमलांगम… इसलिए श्यामल रंग की ही श्रीराम की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थान दिया गया है.

गणेश भट्ट द्वारा बनाई गई रामलला की तीसरी की मूर्ति को नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में जगह नहीं मिली है. 51 इंच की इस मूर्ति की तस्वीरें अब जारी की गई हैं और मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा. श्यामशिला से बनाई गई इस मूर्ति ने भी रामभक्तों का ध्यान आकर्षित किया है.

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

इस मूर्ति में भी 5 साल के रामलला की छवि दिखाई देती है. 51 इंच की इस मूर्ति को भी कृष्ण शिला के नाम से जाने जाने वाले काले पत्थर से बनाया गया है. जो कर्नाटक के मैसूर में हेगदादेवन कोटे की उपजाऊ भूमि से मिलता है. हालांकि मंदिर के गर्भगृह के लिए इस मूर्ति को नहीं चुना गया. राम मंदिर की देखरेख करने वाले ट्रस्ट ने आश्वासन दिया है कि गणेश भट्ट की मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा.

अरुण ने तीन अरब साल पुरानी चट्टान पर मूर्ति को तराशा

जिस मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चुना गया वह मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है. उन्होंने तीन अरब साल पुरानी चट्टान पर सावधानीपूर्वक मूर्ति को तराशा है. जो अपने नीले रंग की कृष्ण शिला के लिए जानी जाती है. इस प्राचीन पत्थर की खुदाई मैसूर के गुज्जेगौदानपुरा गांव से की गई थी, जिससे मूर्ति में कालातीत भव्यता का तत्व जुड़ गया.

दिव्य और भव्य है रामलला की मूर्ति

अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति को तीन मूर्तियों में से चुना गया था, क्योंकि इसमें दिव्यता और राजसीपन की झलक है. 5 वर्ष के बालक की छवि का स्वरूप झलकता है. मूर्ति की आंखें, कमल की पंखुड़ियों की याद दिलाती हैं. चेहरे का आकर्षण ऐसा कि भक्तों के चित्त में श्रीराम की छवि बन जाती है.

मूर्ति 51 इंच की क्यों बनाई गई?

राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित प्रतिमा की ऊंचाई 51 इंच बहुत सोच समझकर रखी गई है. अमूमन भारत में 5 साल के बच्चे की लंबाई 51 इंच के आस-पास होती है. साथ ही 51 शुभ अंक माना जाता है. यही वजह है कि र्भगृह में स्थापित होने वाली मूर्ति का आकार भी 51 इंच रखा गया है. गर्भ गृह में स्थापित मूर्ति का निर्माण शालीग्राम पत्थर को तराशकर हुआ है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मॉक ड्रिल

देशभर में बज गए सायरन… दिल्ली-मुंबई में तैयारियां, युद्ध से बचने के लिए मॉक ड्रिल !

May 7, 2025
समलैंगिक विवाह

समलैंगिक विवाह पर खुली अदालत में सुनवाई की मांग

November 24, 2023
Pakistan

पाकिस्तान को जिगरी दोस्त ने UN में दिया बड़ा झटका!

September 25, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.