Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

आस्था से जुड़े वे तीर्थ जहां डुबकी लगाते ही दूर होते है सूर्य ग्रहण समेत सारे दोष

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 12, 2023
in धर्म
A A
ganga
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण की घटना का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार अमावस्या और पूर्णिमा के दिन लगने वाले ग्रहण का संबंध उस दोष से है जो व्यक्ति की ऊर्जा को प्रभावित करता है. ज्योतिष के अनुसार इससे लगने वाले दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि हिंदू धर्म में न सिर्फ सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बताया गया है, बल्कि उसके बाद भी धार्मिक अनुष्ठान करने की सलाह दी गई है. हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण से जुड़े वो तीर्थ, जहां पर जाकर स्नान-दान करने पर व्यक्ति के सभी दोष दूर होते हैं, आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कुरुक्षेत्र में स्नान से दूर होता है ग्रहण का दोष

इन्हें भी पढ़े

Rashifal

सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में बनेगा राजयोगों का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

October 15, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

October 12, 2026
Load More

हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के कारण जो नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है या फिर कहें दोष लगता है, उसे दूर करने के लिए हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र में स्थित ब्रह्म सरोवर को सबसे बड़ा तीर्थ माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सभी देवी-देवता इस पावन तीर्थ पर स्नान के लिए आते हैं. मान्यता यह भी है कि द्वापर युग में पूर्णावतार माने जाने भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के साथ यहां पर आए थे. लोगों की मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के बाद इस पवित्र सरोवर में श्रद्धा और विश्वास के साथ डुबकी लगाते ही ग्रहण समेत जीवन के सभी दोष दूर हो जाते हैं और व्यक्ति सुखी जीवन जीता हुआ अंत में मोक्ष को प्राप्त होता है.

हरिद्वार में गंगा स्नान से मिलेगा पुण्यफल

सूर्य ग्रहण के बाद सप्तपुरियों में से एक हरिद्वार में स्नान और दान का बहुत ज्यादा फल माना गया है. गौरतलब है कि पतितपावनी गंगा गोमुख से निकलकर सबसे पहले मैदानी क्षेत्र में हरिद्वार ही पहुंचती है. हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण बाद जो कोई व्यक्ति हरिद्वार के ब्रह्मकुंड घाट पर जाकर स्नान और दान करता है, उसे पुण्यफल की प्राप्ति होती है. हिंदू मान्यता के अनुसार ब्रह्मकुंड घाट पर कभी अमृत छलक कर गिरा था.

प्रयागराज जहां डुबकी लगाते ही मिलता है मोक्ष

हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम यानि प्रयागराज में जाकर स्नान और दान करने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. प्रयागराज देश के उन चार प्रमुख कुंभ क्षेत्र में से एक है जहां कभी अमृत की बूंद छलक कर गिरी थी. लोगों की मान्यता है कि तीर्थों के राजा प्रयागराज में संगम स्नान करने पर न सिर्फ सूर्य ग्रहण बल्कि जीवन के सभी दोष दूर हो जाते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bhagat

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण… भगत ‘दा’ को पद्म भूषण !

February 11, 2026

भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयार की कार्ययोजना

January 5, 2024

बीजेपी को गढ़वाल जिता पाएंगे अनिल बलूनी!

April 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में बनेगा राजयोगों का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल
  • नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि पलक झपकना होगा मुश्किल!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.