Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

‘नानू वरुवेन’ : तीन धनुष, दो भाई, धांसू म्यूजिक और एक कहानी जो हाड़ कंपा देगी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 17, 2022
in मनोरंजन
A A
Naane Varuven
18
SHARES
597
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

धनुष ने कुछ समय पहले ही हॉलीवुड डेब्यू किया है और फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में उनके धुआंधार एक्शन सीन का बुखार जनता के सिर अभी तक नहीं उतरा है. अब इस बुखार को और तपाने वाली चीज आ गई है. धनुष की अगली फिल्म ‘नानू वरुवेन’ का टीजर आया है और इसे एक बार देखने के बाद, दोबारा देखने से खुद को रोकना अपने आप में एक टास्क है.

‘नानू वरुवेन’ के डायरेक्टर सेल्वाराघवन हैं. सेल्वाराघवन तमिल सिनेमा में जाने माने डायरेक्टर हैं और फिल्मों में साइंस-फिक्शन, पैरेलल यूनिवर्स, फैंटेसी जैसे एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं. लेकिन पिछली बार वो बतौर डायरेक्टर नहीं, बल्कि एक्टिंग करते नजर आए थे और उनकी एक्टिंग ने भी लोगों को तगड़ा करंट दिया था. उन्होंने कीर्ति सुरेश के साथ फिल्म ‘सानी कायिदम’ की थी.

इन्हें भी पढ़े

mirzapur

मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

June 25, 2026
dharmaan

150 करोड़ की फीस लेने वाले एक्टर की नई फिल्म का पोस्टर देख रह जाएंगे शॉक्ड!

June 24, 2026
Welcome to the Jungle

अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन

June 22, 2026
nagabandham movie

ब्रह्मकमलम का रहस्य, खूंखार नाग की पहरेदारी और छुपा खजाना

June 20, 2026
Load More

सेल्वाराघवन के परिचय में एक छोटी सी बात ये भी जुड़ जाती है कि वो धनुष के भाई हैं. कजिन नहीं, रियल वाले. धनुष को लेकर सेल्वाराघवन ने पिछली फिल्म ‘मायक्कम एन्ना’ (2011) बनाई थी. अब 11 साल बाद दोनों भाई साथ काम कर रहे हैं और ‘नानू वरुवेन’ में सेल्वा डायरेक्शन के साथ-साथ एक्टिंग भी कर रहे हैं.

क्या है कहानी?

‘नानू वरुवेन’ की कहानी क्या है इसे टीजर देखकर बता पाना बहुत मुश्किल है. लेकिन इसका जो प्लॉट है वो दिमाग फंसा लेता है. टीजर में धनुष डबल रोल में नजर आ रहे हैं. एक किरदार सीधा-सादा फैमिली मैन है, जो अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ दिख रहा है. ये किरदार मिडल एज का लग रहा है. जबकि दूसरा कुछ डरावना और सनकी टाइप का किरदार है, जिसके हाव-भाव से ही मामला कुछ संगीन टाइप लगता है. वो धनुष के जेंटलमैन वर्जन से कम उम्र का लग रहा है.

ये सनकी कैरेक्टर टीजर में अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ नजर आता है. इसके अलावा टीजर में एक टीनएजर लड़का भी दिखता है, जिसका धनुष से कुछ तो कनेक्शन लगता है. या जिस तरह के कट्स टीजर में यूज किए गए हैं, वो उसे सनकी धनुष के यंग वर्जन जैसा भी फील कराता है.

टीजर में दो जगह सेल्वाराघवन भी दिखते हैं और उनका किरदार एक ऐसे आदमी का लगता है जिसने अपनी जिन्दगी के कई साल जंगल में ही गुजारे हैं. टीजर का एडिट ऐसा भी फील कराता है कि कहीं सेल्वाराघवन, धनुष के किसी किरदार का ओल्ड वर्जन तो नहीं निभा रहे?

तीन धनुष और एक सेल्वाराघवन

‘नानू वरुवेन’ में धनुष डबल रोल में नजर आ रहे हैं, ये हमने आपको बता ही दिया है. लेकिन सेल्वाराघवन का किरदार हाथ में धनुष पकड़े जंगल में शिकार सा करता दिख रहा है. उसके कपड़े कुछ उस तरह के हैं, जैसे टीजर में धनुष के सनकी वर्जन ने पहने हैं. धनुष का सनकी किरदार भी जंगल में तीरंदाजी के हुनर दिखाता दिख रहा है.

टीजर में दिख रहा टीनएजर एक समय जंगल में किसी शिकारी से भागता और जान बचाता लगता है और एक समय पर किसी की हत्या करता भी दिखता है. और जब टीजर खत्म होने आता है तो सनकी धनुष का किरदार, धनुष के जेंटलमैन वर्जन का गला दबाता दिखता है. धनुष और सेल्वाराघवन के किरदारों और तीर-धनुष से जान लेने के बीच कहानी का प्लॉट फंसा हुआ है.

दमदार म्यूजिक

‘नानू वरुवेन’ में म्यूजिक दिया है युवान शंकर राजा ने. बिना किसी डायलॉग के चल रहे टीजर में बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी और म्यूजिक ही वो चीजें हैं जो किरदारों की इस उलझी हुई गुत्थी में आपको और ज्यादा उलझाए रखते हैं. फिल्म का गाना ‘वीरा सूरा’ पहले ही शेयर किया जा चुका है और खूब पसंद किया जा रहा है. इसी गाने पर चल रहा टीजर दिमाग को कहानी में लपेटे रखता है. यहां देखिए ‘नानू वरुवेन’ का दमदार टीजर:

टाइम ट्रेवल या साइकोलॉजिकल थ्रिलर?

‘नानू वरुवेन’ टीजर की खासियत ये है कि ये फिल्म की कहानी में आपको पकड़कर घसीट लेगा, लेकिन कहानी है क्या, इसका हिंट भी नहीं देगा. जिस तरह से किरदार बर्ताव कर रहे हैं, ये भी हो सकता है कि ‘नानू वरुवेन’ एक टाइम ट्रेवल पर बेस्ड मूवी हो, जहां ओल्ड धनुष और यंग धनुष किसी वजह से एक दूसरे की जान ले लेना चाहते हों. लेकिन चूंकि दोनों के परिवार अलग हैं, तो हो सकता है कि दोनों किरदार अलग-अलग हों और किसी वजह से दोनों में दुश्मनी हो गई हो.

हेल्युसिनेशन या बिगड़ी हुई रियलिटी भी कहानी के प्लॉट का हिस्सा हो सकती है. सेल्वाराघवन ने बतौर डायरेक्टर कई बड़े एक्स्परिमेंट किए हैं और वो कहानी में कुछ अनोखा एलिमेंट जरूर रख सकते हैं. धनुष के साथ उनकी आखिरी फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी. होने को कुछ भी हो सकता है लेकिन ‘नानू वरुवेन’ का टीजर आपको अपील जरूर करने वाला है और ज्यादा जानने के लिए इंटरेस्ट बढ़ाएगा.

धनुष और सेल्वाराघवन के साथ फिल्म में एली अवराम, इंदुजा रविचंद्रन और योगी बाबू भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है, लेकिन इतना तय है कि इसे देखने में तो बड़ा थ्रिल आने वाला है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bhagat Singh Koshyari

जन-जन की बात, जन-जन के नेता के साथ : भगत सिंह कोश्यारी

July 12, 2025
berojgaar youth

आश ने कर दिया लाखों युवाओं को निराश

October 13, 2022

देसी श्रोताओं के लिए?

November 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.