Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ठग सुकेश ने फोड़ा नया लेटर ‘बम’, इस बार केजरीवाल-जैन पर लगाए ये आरोप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 13, 2023
in दिल्ली
A A
Sukesh accuses Kejriwal
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखकर जेल प्रशासन के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है. इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान सुकेश ने आरोप लगाया था कि जेल अधिकारी उन्हें जेल से शिकायत भेजने पर परेशान कर रहे हैं.

31 दिसंबर का दिया हवाला

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

मंडोली जेल में बंद सुकेश ने पत्र में लिखा, पिछले हफ्ते सत्येंद्र जैन ने मुझे उनकी मांगों को स्वीकार करने और मेरे कब्जे में उनके खिलाफ सभी सबूत सौंपने का अंतिम अवसर दिया. यह संदेश उन्होंने जेल -14 अधीक्षक राजकुमार के माध्यम से नए साल की पूर्व संध्या पर दिया. जैन ने मुझे इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने और पंजाब में रेत खनन के ठेके भी देने की पेशकश की. जिसके बदले में उनके खिलाफ दिए गए सभी बयानों को वापस लेने और सभी चैट, स्क्रीनशॉट और वॉयस रिकॉडिर्ंग सौंपने की मांग की.

नेताओं पर गंभीर आरोप

सुकेश ने लिखा, जैन ने उसे चेतावनी दी कि अगर मैं सहमत नहीं हूं, तो वह सुनिश्चित करेगें कि मुझे मंडोली की एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इस तरह से प्रताड़ित किया जाएगा कि मैं खुद आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंच जाऊंगा. या फिर सुशांत सिंह राजपूत जैसा हश्र होगा. उन्होंने मुझे फैसला करने के लिए 48 घंटे का समय दिया. यह सब उनके द्वारा स्पीकर फोन पर बोला गया था. सुकेश ने अपने पत्र में दावा किया है कि जेल अधीक्षक अपने जेल से मेरे पास आए और उन्होंने नए साल की शुभकामना के साथ बातचीत समाप्त की और कहा कि हम नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं.

सुकेश ने दावा किया कि 7 जनवरी को, जैसा कि सत्येंद्र जैन ने धमकी दी थी, उसे बिना किसी कारण के जेल-14 से जेल-13 में स्थानांतरित कर दिया गया.

इस धमकी का जिक्र

पत्र में लिखा है, जेल-13 में कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर बंद हैं. जेल-14 की क्षमता 250 और जेल-13 की क्षमता 1,600 है.

सुकेश ने पत्र में कहा, जब मैंने जेल अधिकारी राजेंद्र व उप-अधीक्षक से पूछा, तो उनकी प्रतिक्रिया थी कि आप जो चाहें करें, यह सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) का निर्देश है, उन्होंने मुझे और धमकी भी दी, कि यह केवल शुरुआत है और प्रतीक्षा करें, उन्होंने कहा ‘बेहतर होगा कि मैं मिस्टर जैन से माफी मांग लूं और समझौता कर लूं, नहीं तो मेरी जिंदगी मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा तकलीफदेह होने वाली है.’ उन्होंने यह भी मांग की कि उनके किसी सत्संग ट्रस्ट को 50 लाख रुपये दिए जाएं.

सुकेश का आरोप

ठग ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और मुख्य रूप से सत्येंद्र जैन जेल में धमकाने और जबरन वसूली करने के लिए अपनी आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग करते हैं. सुकेश ने सवाल किया, कैसे जैन ने जेल -14 अधीक्षक के फोन से मुझसे बात की, यह भी कि उनके निर्देश पर अभी भी स्थानांतरण और पोस्टिंग कैसे की जा रही है, साथ ही उनके द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार मुझे ठीक 48 घंटे के भीतर जेल 13 में स्थानांतरित कर दिया गया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bibhav Kumar

सीएम हाउस से गिरफ्तारी…सियासत है भारी?

May 19, 2024
RSS

हिन्दू सम्मेलन भारतीय समाज में दे रहे हैं समरसता के भाव को मजबूती

December 31, 2025
WCL

वेकोलि में स्वच्छता की ‘विशेष मुहिम-3.0’ संपन्न

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच
  • द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.