Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

एक भी मुस्लिम को नहीं दिया टिकट, कांग्रेस के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 28, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Congress Working Committee
14
SHARES
453
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई। कांग्रेस पार्टी को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए, उन्हें कैंडिडेट नहीं बनाना चाहती है। ये आरोप महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता ही शीर्ष नेतृत्व पर लगाए हैं। मुहम्मद आरिफ नसीम खान ने कांग्रेस पार्टी द्वारा महाराष्ट्र में किसी भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं देने पर नाराजगी जताई है। और उन्होंने पार्टी की अभियान समिति से इस्तीफा भी दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गुट ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने लिखा, “महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।” उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र के कई मुस्लिम संगठन, नेता और पार्टी कार्यकर्ता उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय से कम से कम एक उम्मीदवार को टिकट देगी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।

इन्हें भी पढ़े

modi cabinet 2024

परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
form 6 voter id

फॉर्म 6 का राज़, बदलाव किसने किया और किसके आदेश पर? चुनाव आयोग की शक्ति पर सुप्रीम सवाल, जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 का पूरा सच !

October 6, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता अब उनसे पूछ रहे हैं, “कांग्रेस को मुस्लिमों का वोट चाहिए, उम्मीदवार क्यों नहीं।” खड़गे को संबोधित पत्र में उन्होंने लिखा, “इन सभी कारणों से मैं मुसलमानों का सामना नहीं कर पाऊंगा और मेरे पास कोई जवाब नहीं है।” खान ने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र कांग्रेस अभियान समिति से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

कांग्रेस महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 17 पर शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। वे विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक हैं।

मुहम्मद आरिफ खान मुंबई उत्तर मध्य से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को सिंबल दिया है। उन्होंने 2019 का विधानसभा चुनाव मुंबई के चांदीवली से लड़ा था, जहां वह 409 वोटों से हार गए थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए खान ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस समावेशिता की अपनी लंबे समय से चली आ रही विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने कहा कि उनके पास अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन आए। लोग उनसे पूछ रहे थे कि आखिर कांग्रेस ने महाराष्ट्र में टिकट आवंटित करते समय उन्हें नजरअंदाज क्यों किया।

खान ने कहा, “मैं इस सवाल का सामना करने में असमर्थ हूं कि अल्पसंख्यक समूहों के साथ अन्याय क्यों किया गया है। पार्टी अपनी समावेशी विचारधारा और सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देने से भटक गई है।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नेत्रदान से नेत्रहीनों की जिंदगियों में खुशियां

January 4, 2023
WCL

वेकोलि ने ‘Gamma Irradiation Facility’ की स्थापना के लिए दी 35.09 लाख रुपये की सहायता

May 13, 2024
food festival

फूड फेस्टिवल में दिल्लीवासियों ने लज़ीज़ व्यंजनों का उठाया लुफ्त

January 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.