नई दिल्ली। टाइम्स_दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं के साथ जल संकट को लेकर विधानसभा स्थल शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला।
२.सूर्यदेव की उपासना, ‘ॐ’ का जाप…प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल के मंडपम में ध्यान-साधना में लीन, पीएम मोदी 1 जून की शाम तक करेंगे तप।
३.दिल्ली में जल संकट के कारण दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों तक टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है।
४.नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने कहा, “झुलसती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है। ये वो सरकार है जो हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।”
५.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो मैसेज जारी किया है. अपने मैसेज में केजरीवाल ने कहा,”…परसों मुझे सरेंडर करना है. परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा..”.
६.धामी सरकार ने चारधाम यात्रा में VIP दर्शन पर रोक बढ़ाई, लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया फैसला।
७. पंजाब के लुधियाना में अंतिम चरण के तहत 1 जून को होने वाले मतदान से पहले मतदान बल EVM के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।
८.उत्तर प्रदेश के मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में AC फटने से लगी आग। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद।
९. बिहार के औरंगाबाद,आरा और कैमूर में लू के कारण 20 लोगों ने गंवाई जान, कई लोग ज़िला अस्पताल में भर्ती; राज्य के सभी अस्पताल, पुलिस और मोबाइल मेडिकल टीमों को किया गया अलर्ट।
१०. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को लगा झटका, गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी क़रार; 11 जुलाई को होगी सज़ा पर सुनवाई।
देखिए पूरी रिपोर्ट







