Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

अंक ज्योतिष के असर से बढ़ा नाम बदलने का चलन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 2, 2026
in धर्म, राज्य
A A
numerology
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: अंक ज्योतिष और नाम विज्ञान का असर अब सरकारी दफ्तरों तक साफ दिखाई देने लगा है। अपने बच्चों का मूलांक और भाग्यांक अनुकूल करने के लिए अभिभावक 10 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके चलते देहरादून के जन्म प्रमाणपत्र केंद्रों, खासकर दून अस्पताल, में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, कई अभिभावक अपने बच्चों के नाम के पहले या आखिरी अक्षर में बदलाव करवा रहे हैं। कुछ लोग नाम के किसी अक्षर को दोगुना करवा रहे हैं, तो कुछ बच्चे का पूरा नाम ही बदलने के लिए आवेदन दे रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि नाम के अक्षरों में बदलाव से अंकशास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल अनुकूल होती है और इससे भविष्य बेहतर बनता है।

इन्हें भी पढ़े

CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

October 12, 2026
Load More

दून अस्पताल में रोज पहुंच रहे नाम बदलवाने के आवेदन

दून अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र संवर्ग में रोजाना करीब पांच लोग केवल नाम परिवर्तन के लिए पहुंच रहे हैं। यह बदलाव अब सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि नाम बदलने के बाद लोगों को आधार कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड और अन्य पहचान पत्रों में भी संशोधन करवाना पड़ रहा है, जिससे प्रक्रिया और लंबी हो जाती है। काम के बढ़ते दबाव का असर अब प्रमाणपत्रों की डिलीवरी पर भी दिखने लगा है। दून अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र केंद्र में इस समय करीब 100 आवेदन लंबित हैं। इसके साथ ही सर्वर की सुस्ती भी समस्या बढ़ा रही है। दिन में कई बार सर्वर ठप होने से काम रुक जाता है, जिससे कर्मचारियों और आवेदकों दोनों को परेशानी हो रही है।

ज्योतिषी की सलाह पर नाम में बदलाव

अलंकृता नाम की एक बच्ची के अभिभावक उसके नाम के अंग्रेजी स्पेलिंग में बदलाव करवाने पहुंचे। उन्होंने नाम के अंतिम अक्षर ‘A’ को दो बार लिखवाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि अंक ज्योतिषी की सलाह पर यह बदलाव किया जा रहा है, जिससे बच्ची का मूलांक और भाग्यांक बदल सके। वहीं एक अन्य मामले में नितेश नाम के बच्चे के अभिभावकों ने उसका नाम बदलकर नितिश करवाने के लिए आवेदन दिया। उनका कहना था कि ज्योतिषी की सलाह पर नाम में यह बदलाव किया जा रहा है ताकि जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।

ज्योतिषियों का दावा: नाम बदलने से बदलती है ग्रह दशा

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य गौरा छाबड़ा का कहना है कि “अंकशास्त्र में नाम के अक्षरों का विशेष महत्व होता है। अक्षरों में परिवर्तन करने से व्यक्ति का मूलांक और भाग्यांक बदलता है, जिससे ग्रहों की दशा में सुधार आता है।”

अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग नाम परिवर्तन के लिए पहुंच रहे हैं। “नियमों के तहत नाम में परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव काफी बढ़ गया है।”

अंक ज्योतिष में विश्वास के चलते बच्चों के नाम बदलवाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जहां एक ओर अभिभावक इसे भविष्य सुधारने का जरिया मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इससे सरकारी तंत्र पर अतिरिक्त प्रशासनिक दबाव भी साफ नजर आने लगा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

PM मोदी के जम्मू दौरे से पहले आतंकी हमला, हुआ बड़ी साजिश का खुलासा

April 22, 2022
CM Yogi Ayodhya

नगरीय विकास का मॉडल, धर्मनगरी अयोध्या में : सीएम योगी

June 15, 2023
shivraj singh chouhan

वैश्विक उत्पादकता में ऊपरी पायदान पर छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ करें काम : शिवराज सिंह

May 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.