Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली: आग, करंट और अब पानी से आफत… कोचिंग सेंटर्स की लापरवाही कब रुकेगी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2024
in दिल्ली
A A
कोचिंग सेंटर्स दिल्ली मौत
14
SHARES
468
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट अपने घर और शहर से दूर देश की राजधानी दिल्ली में आते हैं. कड़ी मेहनत और लगन से दिल्ली में रहकर तैयारी करने वाले बहुत से छात्रों का यूपीएससी, स्टेट पीसीएस और वन-डे एग्जाम्स में सेलेक्शन भी होता है. हर साल हजारों की संख्या में दिल्ली रुख करने वाले छात्रों को इस तैयारी में गाइडेंस की जरूरत पड़ती है. ऐसे में सेलेक्शन और बेहतर भविष्य का सपना आंखों में संजोए छात्र बड़े ही उत्साह में कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोचिंग संस्थाओं में एडमीशन भी लेते हैं. इन कोचिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए छात्रों से लाखों रुपए फीस ली जाती है. उन्हें बेहतर पढ़ाई का माहौल और सुविधाओं का लालच दिया जाता है, बावजूद इसके ये संस्थान नियमों की अनदेखी करते हैं. राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं.

लाखों की फीस के पीछे कोचिंग संस्थाओं की तरफ से बेहतर सुविधाओं का तर्क दिया जाता है, लेकिन दिल्ली की कोचिंग संस्थाओं में एक के बाद एक हो रही बड़ी लापरवाही बहुत से सवाल खड़े कर रही है. ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में अचानक पानी घुसने का मामला हो या फिर मुखर्जी नगर की कोचिंग में आग लगने का, दोनों ही परिस्थितियों का असल जिम्मेदार कौन है? आखिर कब तक सिस्टम का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले छात्र इन लापरवाहियों की सूली चढ़ते जाएंगे?

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
Load More

10 मिनट की बारिश में भर जाता है पानी

दिल्ली में 10 मिनट की तेज बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है. मुखर्जी नगर, ओल्ड राजेंद्र नगर दोनों ही जगह तैयारी करने वाले बच्चों की काफी भीड़ है. ऐसे में अव्यवस्थाओं की नजरअंदाजगी जानलेवा बन जाती है. मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में 15 जून 2023 को आग लगने की खबर सामने आई थी. यहां बिजली के मीटर में आग लगने से 60 से ज्यादा छात्र घायल हो गए थे. तब यह बात सामने आई थी कि जहां क्लास चल रही थी, वह कमरा बच्चों की संख्या के हिसाब से छोटा था. 2020 में भजनपुर कोचिंग सेंटर की दो छतें भरभराकर गिर गईं थीं. इस मामले में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग काफी पुरानी थी. इस हादसे में चार छात्रों की जान चली गई थी. घटना को एक साल ही नहीं बीते कि एक और बड़ा हादसा हो गया. ओल्ड राजेंद्र नगर की कोचिंग की बेसमेंट में तीन छात्र पानी के तेज बहाव का शिकार हो गए.

कहां के रहने वाले थे छात्र?

ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में मरने वाले स्टूडेंट में 2 छात्राएं और एक छात्र हैं. तेलंगाना की 25 साल की तान्या सोनी और यूपी के अंबेडकर नगर की तान्या भी हैं. केरल के रहने वाला छात्र नेविन डालविन UPSC की तैयारी के साथ-साथ जेनयू से पीएचडी भी कर रहा था.

बेसमेंट में लाइब्रेरी

हर साल बारिश में कोचिंग सेंटर के सामने जलजमाव की स्थिति बन जाती है. कोचिंग संस्थान इस स्थाई समस्या को अस्थाई समाधान की भेंट चढ़ा देते हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर की 80 प्रतिशत कोचिंग को लाइब्रेरी बेसमेंट में चलाई जाती है. एमसीडी की तरफ से भी इसपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.

कहां हुई चूक?

बेसमेंट में मौजूद, जिस लाइब्रेरी में छात्र पढ़ाई कर रहे थे, उसमें से एंट्री और एग्जिट के लिए सिर्फ एक ही गेट मौजूद था. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग को फायर डिपार्टमेंट की तरफ से एनओसी जारी किया था. बेसमेंट में सिर्फ पार्किंग की परमिशन दी गई थी. यहां बिना परमिशन ही लाइब्रेरी चलाई जा रही थी.

दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद से तैयारी करने वाले सभी छात्रों में बहुत गुस्सा है. छात्र कोचिंग संस्थानों की लापरवाही को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

करंट लगने से हुई छात्र की मौत

22 जुलाई को पटेल नगर के पास यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई. छात्र अपने माता-पिता का अकेला सहारा था. करंट लगने वाला छात्र नीलेश 26 साल का था. कोचिंग सेंटर से लेकर सिस्टम की नाकामी छात्रों के लिए जानलेवा साबित हो रही है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान

दिल्ली हाईकोर्ट ने अप्रैल महीने में एमसीडी के अंतर्गत आने वाले सभी कोचिंग संस्थानों की कुल संख्या बताने के निर्देश दिए थे. मुखर्जी नगर कोचिंग हादसे के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर वैधानिक नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की गई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आम चुनाव से पहले देश में लागू हुआ CAA, मिलेगी न्यायपूर्ण नागरिकता

March 12, 2024
court

निर्लज्जता के युग में अवमानना की राजनीति

April 16, 2024
pm modi

जी-20 : पीएम मोदी की पहल के मायने समझ लीजिए

June 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.