Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

दुनिया के 60 देशों पर ट्रंप ने लगाए टैरिफ, भारत को क्यों दी राहत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 4, 2025
in विश्व
A A
tariff war
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने टैरिफ वॉर शुरू करके पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. उन्‍होंने भारत पर भी 27 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही इसमें कटौती भी कर दी है. व्‍हाइट हाउस की ओर से जारी दस्‍तावेज की मानें तो ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए टैरिफ में कटौती कर दी है. दस्‍तावेज बताते हैं कि अमेरिका की ओर से दुनिया के 60 देशों पर लगाए टैरिफ में सिर्फ भारत को यह राहत दी गई है.

व्‍हाइट हाउस के दस्‍तावेजों के अनुसार, अमेरिका ने भारत पर लगाए 27 फीसदी टैरिफ को घटाकर 26 फीसदी कर दिया है. यह टैरिफ 9 अप्रैल से प्रभावी होगा और भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले हर सामान पर इसे वसूला जाएगा. इससे पहले प्रतिशोधी शुल्क की घोषणा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक चार्ट दिखाया जिसमें बताया गया कि अब भारत, चीन, यूके और यूरोपीय संघ को अपने सभी निर्यात पर शुल्क देने होंगे. भारत पर 1 फीसदी टैरिफ इसलिए घटाया है, क्‍योंकि अमेरिका ने हर देश पर उसकी ओर से लगाए टैरिफ का 50 फीसदी ही लगाया है. भारत 52 फीसदी लगाता है तो उस पर 26 लगना चाहिए था, लेकिन गलती से 27 फीसदी लग गया था.

इन्हें भी पढ़े

weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
Load More

टैरिफ में सुधार या छूट

अमेरिका की ओर से जारी चार्ट में दिखाया गया कि भारत 52 फीसदी शुल्क वसूलता है, जिसमें मुद्रा हेरफेर और व्यापार बाधाएं शामिल हैं और अब अमेरिका भारत से 26 फीसदी का रियायती प्रतिशोधी शुल्क वसूलेगा. पहले व्हाइट हाउस के दस्तावेजों में भारत पर 27 फीसदी शुल्क दिखाया गया था. इसे अपडेट करके और घटाकर 26 फीसदी कर दिया गया है. हालांकि, दस्‍तावेजों को देखकर ऐसा लगता है कि अमेरिका ने टैरिफ में यह छूट नहीं दी, बल्कि सिर्फ सुधार किया है. वैसे भी उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि एक फीसदी घटाने का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

अमेरिका सबसे बड़ा व्‍यापार‍िक साझेदार

2021-22 से 2023-24 तक अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था. अमेरिका भारत के कुल वस्त्र निर्यात का लगभग 18 फीसदी, आयात का 6.22 फीसदी और द्विपक्षीय व्यापार का 10.73 फीसदी हिस्सा रखता है. अमेरिका के साथ, भारत का 2023-24 में वस्त्रों में व्यापार अधिशेष (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) 35.32 अरब डॉलर था. यह 2022-23 में 27.7 अरब डॉलर, 2021-22 में 32.85 अब डॉलर, 2020-21 में 22.73 अरब डॉलर और 2019-20 में 17.26 अरब डॉलर था.

सबसे ज्‍यादा क्‍या निर्यात

साल 2024 में अमेरिका को भारत के मुख्य निर्यात में दवा निर्माण और जैविक उत्पाद (8.1 अरब डॉलर), दूरसंचार उपकरण (6.5 अरब डॉलर), कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (5.3 अरब डॉलर), पेट्रोलियम उत्पाद (4.1 अरब डॉलर), सोना और अन्य कीमती धातु आभूषण (3.2 अरब डॉलर), कपास के रेडीमेड वस्त्र, जिसमें सहायक उपकरण शामिल हैं (2.8 अरब डॉलर) और लोहे और स्टील के उत्पाद (2.7 अरब डॉलर) शामिल थे.

इसी तरह, आयात में कच्चा तेल (4.5 अरब डॉलर), पेट्रोलियम उत्पाद (3.6 अरब डॉलर), कोयला, कोक (3.4 अरब डॉलर), कटे और पॉलिश किए गए हीरे (2.6 अरब डॉलर), विद्युत मशीनरी (1.4 अरब डॉलर), विमान, अंतरिक्ष यान और उनके हिस्से (1.3 अरब डॉलर) और सोना (1.3 अरब डॉलर) शामिल थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rachna Vishwa Apartment

रचना विश्व अपार्टमेंट ने ईको फ्रेंडली गणेशजी का हर्षोल्लास के साथ किया विसर्जन

September 18, 2024
CSIR-IHBT

सीएसआईआर-आईएचबीटी में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह

May 12, 2022
Cow servants

गौ सेवको ने 1966 में शहीद साधुओं और गौ रक्षकों को दी श्रद्धांजलि

November 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.