Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

सब्र हो रहा खत्म! क्या ईरान को झुकाने के लिए परमाणु बम दागने जा रहे ट्रंप?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 24, 2026
in विश्व
A A
trump
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पहले दौर की शांति वार्ता असफल होने के बाद से यूएस और ईरान में डेडलॉक जैसी स्थिति बनी हुई है. दोनों पक्षों ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास अपनी नाकाबंदी कर रखी है और एक-दूसरे को धमकी देकर झुकाने की नीति अपना रहे हैं. ऐसे में क्या जंग को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए अमेरिका परमाणु बमों का इस्तेमाल करने की हद तक जा सकता है? इस सवाल का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद जवाब दिया.

मैं परमाणु हथियार क्यों इस्तेमाल करूं- ट्रंप

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पारंपरिक हमलों से ही ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है. इसलिए अब परमाणु हथियारों को तैनात करने का कोई तुक नहीं बनता है.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैं परमाणु हथियार क्यों इस्तेमाल करूं? हमने इसके बिना भी अपने पारंपरिक हथियारों से ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘नहीं, मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूंगा. परमाणु हथियार कभी भी किसी को भी इस्तेमाल नहीं करने दिए जाने चाहिए.’

लंबा और टिकाऊ समझौता चाहिए- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वे तेहरान के साथ जल्दबाजी में कोई समझौता करने की तैयारी में नहीं हैं. उनका फोकस एक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले समझौते पर है, न कि किसी तुरत-फुरत वाले समाधान पर.

एक पत्रकार के पूछने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सीजफायर में ईरान ने अपनी सेना के कुछ हिस्सों को फिर से बनाने की कोशिश की हो सकती है, लेकिन अगर उसने ऐसा किया है तो उसे दोबारा भी नष्ट किया जा सकता है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम लगभग पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं.

तीसरा विमानवाहक पोत पहुंचा मिडिल ईस्ट

ट्रंप की चेतावनी के बीच अमेरिकी नौसेना का शक्तिशाली विमानवाहक युद्धपोत USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश अमेरिकी सेंट्रल कमांड के क्षेत्र में पहुंच गया है. यह इस क्षेत्र में तैनात होने वाला अमेरिका का तीसरा विमानवाहक पोत है. वहां पर USS अब्राहम लिंकन अरब सागर में और USS जेराल्ड आर. फोर्ड लाल सागर में तैनात हैं. यह तैनातियां ऐसे वक्त में हो रही हैं, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम नाजुक दौर से गुजर रहा है.

युद्धपोत  USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश ने मार्च के अंत में अमेरिका के वर्जीनिया अपना सफर शुरू किया था. इसके बाद उसने अटलांटिक महासागर पार किया. हालांकि, स्वेज कैनाल के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचने के बजाय उसने दक्षिण की ओर मुड़कर अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका का रूट लिया. इसके बाद वह लंबा चक्कर काटकर अरब सागर में पहुंचा. इसकी वजह लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमलों से बचना था.

ज्यादा घातक हमले की तैयारी कर रहा यूएस

अब मिडिल ईस्ट में उसके 3 युद्धपोत हो चुके हैं. जिन पर करीब 500 से ज्यादा आधुनिक फाइटर जेट, ड्रोन और मिसाइलें लदी हैं. ऐसे में उसकी सैन्य ताकत अब और मजबूत हो चुकी है. माना जा रहा है कि अगर ईरान ने झुकने और समझौता करने से इनकार किया तो फिर यूएस ज्यादा ताकत के साथ उस पर हमला कर सकता है. जिसमें उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस आशंका से ईरान भी डरा हुआ है. इसके बावजूद, वह अपनी सैन्य ताकत का इजहार कर जवाबी हमले का दंभ भर रहा है. देखना होगा कि इस तनाव का हल कैसे निकल पाता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
electricity

कंपनियां कैसे उठाएंगी सरकार की फ्री बिजली का भार?

June 8, 2023
Shahbaz Sharif

शहबाज शरीफ ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, भारत ने भी दे दिया करारा जवाब!

August 14, 2025

मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में

August 1, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.