Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

चोट से निकलने वाले खून को रोकने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 20, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दैनिक जीवन में काम करने के दौरान अक्सर दुर्घटनावश चोट लग ही जाती हैं। चोट छोटी-मोटी हो तो अपनेआप ठीक हो जाती हैं। लेकिन वहीँ यह ज्यादा हो तो खून रोकना मुश्किल हो जाता हैं। चोट लगने पर ब्लीडिंग होना आम बात हैं और खून का जल्दी रुकना भी जरूरी है नहीं तो कमजोरी, बेहोशी या ब्लड क्लॉट की समस्या हो सकती है। ऐसी समस्या में आपको अपनी तरफ से कुछ फर्स्ट ऐड करने चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे खून बहने से रोकने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

एलोवेरा का इस्तेमाल
खून बहने से रोकने के लिए आप एलोवेरा का यूज करें। एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालकर आप चोट वाली जगह पर लगाएं। घाव पर कुछ भी लगाने से पहले आप घाव को अच्छी तरह से साफ करें, घाव को क्लीन कर दें और उसे सूखने पर ही कुछ एप्लाई करें।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026

किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

August 28, 2026
Load More

बर्फ का इस्तेमाल
चोट पर बर्फ लगाने से वहां की नसें सिकुड़ जाती हैं और ब्लड का फ्लो रुक जाता है। वहां खून का थक्का बन जाता है और ब्लीडिंग तुरंत रुक जाती है। इसके लिए बर्फ को सीधे चोट पर लगाने से बेहतर होगा कि बर्फ को सूखे सूती कपड़े में लपेटकर चोट पर लगाया जाए।

टी बैग का इस्तेमाल
चाय सिर्फ पीने के लिए नहीं होती, इसके इस्तेमाल से ब्लीडिंग को भी रोका जा सकता है। दरअसल, चाय में टैनिन पाए जाते हैं, जो हीमोस्टेटिक होते हैं यानी ये खून को थक्के में बदल देते हैं। यही नहीं, टैनिन में एस्ट्रिनजेंट भी पाया जाता है, जिससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इसकी मदद से बैक्टीरिया भी खत्म होता है और यह चोट वाली जगह को इंफेक्शन से फ्री भी रखता है। इसके लिए ब्लैक टी को गीला करके लगाने से ब्लीडिंग रुकने में मदद मिलती है। ड्राई ग्रीन टी बैग से भी ब्लीडिंग को रोका जा सकता है।

फिटकरी का इस्तेमाल
खून बहने से रोकने के लिए आप फिटकरी का यूज कर सकते हैं। फिटकरी को आप पानी में भिगोकर घाव वाली जगह पर लगाएं जिससे खून बहना बंद हो जाएगा। अगर चोट के अंदर कोई नुकीली चीज है तो उसे पहले निकालना जरूरी है, इसलिए ऐसे घाव का इलाज डॉक्टर से ही करवाएं।

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल
पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल भले ही सूखे होंठों को नम करने के लिए किया जाता हो, लेकिन इसके इस्तेमाल से ब्लीडिंग को भी रोक जा सकता है। इसमें ऑयल और वैक्स होते हैं, जो स्किन की सुरक्षा करते हैं। हल्के-फुल्के चोट से निकलने वाली ब्लीडिंग को रोकने के लिए यह एक बढिय़ा घरेलू उपाय है।

हल्दी का इस्तेमाल
खून बहने से रोकने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल करें। जहां चोट लगी है वहां हल्दी का यूज करें। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिससे घाव या चोट जल्दी ठीक हो सकती है। अगर आपके हाथ या पैर में चोट लगी है तो खून को ज्यादा बहने से रोकने के लिए हाथ या पैर को ऊपर की ओर उठाएं।

विच हेजल का इस्तेमाल
विच हेजल का इस्तेमाल ब्लीडिंग रोकने में सहायता करता है। यह लिक्विड फॉर्म में उपलब्ध है, जिसे चोट पर लगाया जा सकता है। विच हेजल की प्रकृति एस्ट्रिनजेंट जैसी होती है, जो स्किन को टाइट करने के लिए स्किन को नजदीक लाती है, ब्लड सप्लाई को कम करती है और खून का थक्का बनाती है।

एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल
एंटीपर्सपिरेंट में एल्युमिनियम क्लोराइड होता है, जो चोट के आसपास के ब्लड वेसल्स को सिकुडऩे में मदद करता है। शोध भी बताते हैं कि एल्युमिनियम क्लोराइड छोटी-मोटी चोट और वहां से होने वाली ब्लीडिंग को रोकने में सक्षम है।

माउथवॉश का इस्तेमाल
माउथवॉश एस्ट्रिनजेंट की तरह काम करके खून का थक्का बनाने के काम आता है। इस तरह से चोट से निकलने वाली ब्लीडिंग को तुरंत रोकने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ 2024 में लागू करना मुमकिन नहीं!

October 26, 2023

सरकार फ्री में कर रही है आधार अपडेट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

April 20, 2023
5th Schedule

उत्तराखंड में 5 वीं अनुसूची लागू करने को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से किया हल्ला बोल!

December 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.