Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ईरान से बिना समझौते के ही जंग से बाहर निकलने की तैयारी में अमेरिका!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2026
in विश्व
A A
iran-us ceasefire
23
SHARES
764
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान में शांति समझौते की बैठक का परिणाम भले कुछ न निकला हो, लेकिन इस मीटिंग ने अमेरिका को जंग से बाहर निकलने का रास्ता जरूर दे दिया है. इस मीटिंग के बाद वाशिंगटन से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे कहा जा रहा है कि बिना किसी ठोस समझौते के भी अमेरिका युद्ध से बाहर हो सकता है. इसकी पटकथा भी मिडिल ईस्ट में लिखी जा रही है. इस बात की चर्चा इसलिए भी है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब जंग लड़ने के मूड में नहीं हैं.

द इकॉनोमिस्ट के मुताबिक जंग की शुरुआत में ट्रंप को लग रहा था कि वे हमले के जरिए सब कुछ हासिल कर सकते हैं. अब उन्हें पता है कि हमले से उनका फायदा हो न हो, नुकसान जरूर हो सकता है.

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

बिना समझौते के बाहर निकलने की चर्चा क्यों?

इस्लामाबाद वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि अगर समझौता फेल होता है, तो हम तेहरान को इससे भी बड़ा दर्द देंगे. रविवार (12 अप्रैल) को दोनों के बीच समझौता फेल हो गया. इसके बाद भी अमेरिका की तरफ से ईरान पर कोई हमला नहीं हुआ.

उलटे ट्रंप ने ईरान के बदले होर्मुज के आउटर पर फोकस किया है. अमेरिका ने ऐलान किया है कि होर्मुज से ईरान को टोल देकर जो भी जहाज ओमान की खाड़ी में एंटर करेगा, उसे मार दिया जाएगा. दिलचस्प बात है कि अमेरिका अब तक होर्मुज को क्लियर कराने की बात कर रहा था, लेकिन अब उसने खुद इस रास्ते को ब्लॉक करने की घोषणा की है.

यह इसलिए कि ट्रंप ईरान को लेकर दुनिया पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं, जिससे दुनिया के देश इस मसले पर उनसे बात करे. ट्रंप इसे जीत के तौर पर पेश करना चाहते हैं.

पीस डील पर बात बन जाए, यह आसान नहीं है. क्योंकि, ईरान झुकने के मूड में नहीं है. ईरान ने यूरेनियम संवर्धित को शिफ्ट करने से इनकार कर दिया है. उसका कहना है कि हम यूरेनियम को ईरान में ही पतला करेंगे. ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूली की मांग की है. 2015 में जो अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हुआ था, ट्रंप वैसा समझौता भी नहीं कर पा रहे हैं.

ऐसे में ट्रंप अगर किसी नए समझौते को फाइनल करते हैं, जो 2015 से कमतर साबित होता है तो उनकी मुसीबत बढ़ सकती है. इस साल के आखिर में अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन प्रस्तावित है. ऐसे में ट्रंप मामले को होल्ड पर ही रखना चाहते हैं.

जंग में पहली बार सऊदी अरब में पाकिस्तान के सैनिकों की तैनाती की गई है. दरअसल, खाड़ी के देशों को यह आभास है कि ट्रंप उन्हें अकेले छोड़ सकते हैं. इसलिए खाड़ी के देश खुद की सुरक्षा व्यवस्था में जुट गई है. सऊदी ने अपनी सुरक्षा के लिए 13 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को रियाद बुलाया है.

इसी तरह कुवैत, यूएई और कतर ने भी अपनी सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं. अमेरिका की कोशिश मिडिल ईस्ट को अधूरे जंग में छोड़ कर जाने की भी है, जिससे मिडिल ईस्ट के देश सुरक्षा के नाम पर जमकर उससे हथियार खरीदे.

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ईरान युद्ध में अब आगे बढ़ने का मतलब है- सैनिकों को जमीन पर उतारना. राष्ट्रपति जानते हैं कि इसका फायदा कुछ हो न हो, लेकिन नुकसान जरूर हो सकता है. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप इसको लेकर रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं.

यही वजह है कि ट्रंप ने पाकिस्तान के सहारे से जंग से खुद को बाहर निकाल लिया है. अब ट्रंप चाहते हैं कि जो भी प्रक्रिया हो. आराम से हो. उन्हें इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
National flag

1906 में फहराया गया था पहला तिरंगा, ऐसे बदलता गया स्वरूप

January 26, 2022
WCL

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का समापन

November 9, 2023
bank

जनता के पैसे से बैंक मालामाल!

May 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?
  • विदेशी अंशदान को नियमित करना आज के समय की आवश्यकता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.