Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

‘कसरत’ नीति लागू करने वाला पहला प्रदेश बनेगा उत्तराखंड!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 11, 2024
in राज्य
A A
योग
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: धामी सरकार उत्तराखंड को आयुष और वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में धामी सरकार उत्तराखंड में योग नीति लाने जा रही है. जिसके लिए सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. उत्तराखंड में योग पॉलिसी को लेकर दो दौर की बैठकें हो चुकी हैं. जल्द ही एक और बैठक स्टेक होल्डर्स के साथ की जायेगी. जिसमें योग नीति को लेकर विस्तार से फाइनल चर्चा की जाएगी.

धामी सरकार ने योग पॉलिसी को लेकर तेज की ‘कसरत’देहरादून (उत्तराखंड): बीते कुछ सालों से दुनियाभर में योग को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है. दुनियाभर में योग को आगे बढ़ाने का श्रेय भारत को जाता है. भारत में भी अगर बात करें तो योग के लिए अधिकतर लोग ऋषिकेश का रुख करते हैं. भारत में उत्तराखंड को योग सेंटर के रूप में जाना जाता है. इसके बाद भी आज तक उत्तराखंड के पास कोई योग पॉलिसी नहीं है. जिसे देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार ने योग पॉलिसी तैयार करने का फैसला किया है. योग के लिए पॉलिसी बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला प्रदेश होगा.

इन्हें भी पढ़े

Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
केतन अग्रवाल

शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

June 23, 2026
ram temple

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना

June 23, 2026
Load More

ऋषिकेश को माना जाता है विश्व की योग राजधानी: ऋषिकेश शहर को विश्व की योग राजधानी कहा जाता है. जिसके पीछे की तमाम वजहें हैं. दरअसल, ऋषिकेश का प्राकृतिक वातावरण, चारों तरफ हिमालय पर्वत की शृंखलाएं, गंगा की बहती धारा, योग और साधना के लिए एक बेहतर स्थान है. ऋषिकेश में मौजूद तमाम प्राचीन आश्रम, मंदिर और मठ लोगों को अध्यात्म का ज्ञान देते हैं. माना जाता है कि प्राचीन काल से ही श्रेष्ठ ऋषि मुनियों ने यहां योग और ध्यान किया. इसके साथ ही ऋषिकेश के गली मोहल्लों में योग विद्यालय, सेन्टर मौजूद हैं जो वैदिक योग की जानकारी देते हैं.

21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कहा जाता है कि 1960 के दशक में बीटल्स, ऋषिकेश के पास योग अभ्यास करने के लिए आये थे. जिसके बाद से ही ऋषिकेश को योग नगरी कहा जाने लगा. यही नहीं, ऋषिकेश चारधाम यात्रा के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है. ऋषिकेश से ही चारधाम यात्रा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ धाम की शुरुआत होती है. हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लम्बा दिन होता है. बता दें 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों ने 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. जिसका प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मुख रखा था. जिसके बाद 21 जून 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.

उत्तराखंड में साल 2018 में योग महोत्सव का आयोजन: साल 2014 में 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद साल 2015 में दिल्ली राजपथ पर पहली बार बड़े स्तर पर योग महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए. इसके बाद साल 2016 में चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स, साल 2017 में लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर सभा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके बाद साल 2018 में देहरादून के एफआरआई में योग महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के साथ योग किया. इसके बाद हर साल योग दिवस के अवसर पर अन्य राज्यों में आयोजन किए जाते रहे हैं.

उत्तराखंड की योग ब्रांड एंबेसडर: उत्तराखंड की योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर ने बताया सरकार तमाम नीतियां प्रख्यापित करने जा रही है. जिसमे एक नीति ‘योग एवं नेचुरोपैथी’ भी है. इस नीति का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. इस नीति के आने बाद योग एवं नेचुरोपैथी के सेंटर खुलेंगे. जिससे योग प्रशिक्षकों को रोजगार मिल सकेगा. दिलराज प्रीत ने कहा योग पॉलिसी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने कहा सरकार, योग पॉलिसी तैयार करते हुए इस चीज पर ध्यान दे कि योग और नेचुरोपैथी दोनों से लोगों को रोजगार मिल सके. उन्होंने बताया योग और नेचुरोपैथी दोनों ही अलग अलग कोर्स हैं.

योग से प्रदेश की आर्थिकी होगी मजबूत: वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड में योग की अपार संभावनाएं हैं. सबसे बड़े योगाचार्य भगवान शिव थे. उन्होंने कहा हर साल 21 जून को योग महोत्सव मनाया जाता है. यह सिर्फ एक दिन के लिए ही सीमित रह जाता है. ऐसे में अगर उत्तराखंड सरकार स्थाई नीति बना रही है तो वह एक अच्छी बात है. योग नीति व्यवहारिक होनी चाहिए. योग के लिए ऋषिकेश ही सिर्फ उपयुक्त नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में इसकी संभावनाएं हैं. प्रदेश के स्कूलों में भी योग शिक्षा दी जानी चाहिए. योग से न सिर्फ शरीर फिट होता है बल्कि यह संस्कार भी देता है. जय सिंह रावत ने कहा योग के क्षेत्र में सरकार बेहतर काम करती है तो उससे प्रदेश की आर्थिकी भी मजबूत होगी.

​हरिद्वार में योग साधनाठोस योग पॉलिसी तैयार कर रही सरकार: धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा योग की विधाएं और संस्कृति पद्धति पर जोर देंगे तो उससे जनता को काफी फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा योग के नाम पर लोगों ने अपनी अपनी विधाएं बना ली हैं, जो योग की मूल विधाएं हैं उसका भी प्रचार प्रसार होना चाहिए. महाराज ने कहा सरकार नीति बनाने के लिए तमाम चीजों का संकलन कर रही है. उन्होंने कहा सरकार की कोशिश है कि प्रदेश की ठोस योग पॉलिसी बने.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

डॉ निशंक को उत्कृष्ट साहित्य के लिए ब्रिटिश संसद में मिलेगा भारत गौरव सम्मान 

May 9, 2023
Radhika Kheda

कांग्रेस छोड़ने वाली राधिका खेड़ा ने लगाए गंभीर आरोप!

May 7, 2024
Sustainable Initiatives in Coal India Limited

‘Sustainable Initiatives in Coal India Limited’ विषय पर कार्यशाला संपन्न

July 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.