Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

(गाजियाबाद) विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गाजिय़ाबाद 27 जुलाई (आरएनएस ) पुलिस खाड़ी देशों में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 30-50 हजार रुपये लेकर फर्जी वीजा और नौकरी के नियुक्ति पत्र देकर ठगी करते थे। वैशाली से पुलिस ने दोनों आरोपी उस समय दबोचे जब वह ऑफिस से सामान निकालने की फिराक में थे। गिरोह का सरगना तथा एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8-10 लोगों ने कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ सऊदी अरब, दुबई, कतर आदि देशों में नौकरी के नाम पर ठगी हुई है। आरोपियों का कार्यालय वैशाली स्थित क्लाउड नाइन में है। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर आरोपियों के दफ्तर एलेक्सा इंटरनेशनल के क्लाउड-नाइन स्थित कार्यालय में छापा मारा। मौके से लखनऊ के मोहित प्रजापति और विष्णु कुमार पकड़े गए हैं। आरोपियों से 14 पासपोर्ट, लैपटाप, कंप्यूटर, तीन मोबाइल, दो नोटबुक, नौ हजार रुपये तथा अन्य सामान बरामद किया गया। सीओ इंदिरापुरम के मुताबिक लखनऊ के गोमतीनगर का रहने वाला सूरज सिंह गिरोह का सरगना है। उसने देवरिया में भी कार्यालय खोला हुआ है। जबकि शशांक कार्यालय संभालता है। यह दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी खाड़ी देशों में कामगार बनाकर भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक लेते थे। जबकि प्रतिमाह 60-70 हजार रुपये वेतन का झांसा देते थे।

पीडि़तों ने की शिकायत
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की ठगी का शिकार हुए देवरिया के मृत्युंजय कुशवाहा, कुशीनगर के रमेश कुमार, कमलेश वर्मा, राहुल समेत करीब 10 लोगों ने कौशांबी थाने पहुंचकर शिकायत दी। बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वह आरोपियों के संपर्क में आए। उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया है। आरोपियों ने वैशाली के क्लाउड नाइन में एलेक्सा इंटरनेशनल के नाम से कार्यालय खोला हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

पुलिस को मौके से 14 पासपोर्ट मिले
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कार्यालय पर छापे के दौरान 14 पासपोर्ट मिले हैं। जबकि शिकायत करीब 10 लोगों ने की है। ऐसे में पुलिस अन्य पासपोर्ट धारकों से संपर्क कर उनके पासपोर्ट देने का प्रयास करेगी। आरोपियों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। उनमें लाखों का लेनदेन मिला है। इस संबंध में अभी जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पंजाब किसान

औसत बारिश के बावजूद क्यों है परेशान भारत के किसान!

July 22, 2023
RDE system border

दुश्मन की ‘परमाणु साजिश’ को नाकाम करेगा RDE, भारत की सीमाओं पर लगेगा ये सिस्टम

October 15, 2023
Culture, India

सांस्कृतिक राष्ट्रत्व में है अलगाव की समस्या का समाधान

April 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका, पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
  • राम कृष्ण पुरम रामलीला के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव और बाल लीलाओं का हुआ भव्य मंचन
  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.