Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दिल्ली जाने वाला पानी पानीपत में हो रहा चोरी, रात में होता है गोरखधंधा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2024
in राष्ट्रीय
A A
पानीपत में पानी की चोरी
26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार तो दिल्ली के लिए नियमानुसार पर्याप्त पानी सप्लाई दे रही है, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से हरियाणा पर कम पानी आपूर्ति देने का आरोप लगाया जा रहा। हरियाणा से दिल्ली को जाने वाला पानी बीच रास्ते में चोरी हो रहा है। फैक्ट्रियों और भवन निर्माताओं को जलापूर्ति देने वाले टैंकर संचालक इस पानी की चोरी कर रहे हैं। टैंकर संचालक खेतों के रास्ते कहीं खुले में तो कहीं सड़क के नीचे से पाइप नहर में डालकर सेंधमारी की जा रही है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी पानी की नहर से सेंधमारी पर अनजान बने हुए हैं।

दिल्ली को पानी की सप्लाई देने वाली मूनक नहर क्षेत्र का दौरा किया तो कई जगह पानी निकालने के लिए नहर में पाइप लगे दिखाई दिए। दावा यह भी किया जा रहा है कि सिंचाई विभाग की विशेष टीमें नहर की पटरी पर गश्त करती है। इसके बावजूद मूनक नहर पर कई जगह पानी के पाइप नहर में डले दिखाई दिए। इनसे मोटर के माध्यम से पानी को फैक्ट्रियों में सप्लाई किया जाता है।

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

स्थानीय लोगों के अनुसार, मूनक नहर पर करनाल क्षेत्र में तो टैंकर के माध्यम से और पानीपत क्षेत्र में व खुबडू से आगे माइनर से पाइप के माध्यम से रात में भी पानी चोरी किया जाता है। करनाल से पानीपत की तरफ मूनक नहर के नजदीक कई बजरी प्लांट हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनमें भी अवैध तरीके से नहर से पानी ले जाया जाता है। मूनक हेड पर तार बाबू का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में निगरानी न होने के कारण भी आसानी से पानी की चोरी होती है।

बिना अनुमति नहीं निकाल सकते पानी

किसी भी नहर से पानी निकालने के लिए सिंचाई विभाग से प्रशासनिक अनुमति लेना जरूरी है। बिना अनुमति के नहर से कोई भी पानी नहीं निकाल सकता। पाइप लगाकर मोटर से या टैंकर भरने की स्थिति को पानी की चोरी माना जाता है। विकास कार्यों के लिए भी पीडब्ल्यूडी व अन्य सरकारी विभाग, ठेकेदार या एजेंसी बिना अनुमति के पानी नहीं निकाल सकतीं।

वाटर चार्ज या चोरी पर जुर्माने का प्रावधान

नहर के किनारे को नीचे से खोखला करना, पाइप लगाकर पानी निकालना चोरी की श्रेणी में आता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि सरकारी कार्य या विकास कार्य के लिए कोई विभाग या ठेकेदार नहर का पानी लेता है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अनुमति लेनी होती है। इसके लिए उसे वाटर चार्ज सरकार की निर्धारित दरों के हिसाब से जमा कराना होता है। यदि बिना अनुमति पानी निकालते हैं तो जुर्माने का भी प्रावधान है।

पानीपत क्षेत्र में होती है चोरी : एसडीओ

सिंचाई विभाग के करनाल क्षेत्र के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि मूनक हेड के करनाल क्षेत्र में अभी तक पानी चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया है। फैक्टरी संचालकों के पानी निकालने व पाइप लगाने वाला क्षेत्र पानीपत के अधीन है, वे ही जानकारी दे सकते हैं।

रात में होती होगी चोरी : एक्सईएन

सिंचाई विभाग के पानीपत के एक्सईएन सुरेश ने बताया कि बिना अनुमति नहर से पानी निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। हमारी टीमें लगातार मूनक नहर क्षेत्र में निरीक्षण करती हैं। कई बार यहां पानी चोरी पकड़े जाने पर मोटा जुर्माना लगाया जा चुका है। दिन में कहीं चोरी का मामला नहीं मिला। रात में ही पानी चोरी होती होगी। छोटी नहरों में कई केस पकड़े जा चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नौकरी दिलाने वाली तीन हजार अवैध एजेंसियां

December 20, 2023
Chief Secretary Radha Raturi

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

April 16, 2024
CM Dhami

ग्राम स्तर तक चलाया जाए योग अभियान : सीएम धामी

April 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.