Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

वॉटर पार्क का सुरक्षित तरीके से लुत्फ उठाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 13, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉटर पार्क आराम देने, तरोताजा महसूस कराने और ठंडक पहुंचाने वाला एक लोकप्रिय स्थान है। अगर आप वॉटर पार्क घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है ताकि आप सुरक्षित तरीके से पानी की गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठा सकें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी सेफ्टी टिप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाकर वॉटर पार्क का आनंद ले सकते हैं।

सनस्क्रीन लगाएं
अगर आप किसी वॉटर पार्क में जाने वाले हैं तो उससे अपनी त्वचा पर पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन जरूर लगाएं ताकि यह सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बची रहे। वॉटर पार्क में पहुंचने से 30 मिनट पहले एसपीएफ युक्त वाटरप्रूफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। अधिकतम सुरक्षा के लिए हर दो घंटे बाद अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं। इसके अलावा, सीधी धूप से खुद को बचाने के लिए सनग्लासेस, ढीले-ढाले कपड़े और टोपी पहनें।

इन्हें भी पढ़े

दालचीनी, मेथी

सेहत के लिए फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण, मिलेंगे ये फायदे

August 6, 2026
smoking cigarettes

सिगरेट छोड़ना चाहते हैं? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हमेशा के लिए छूट सकती है लत

July 25, 2026
cycling

साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा होता है!

July 19, 2026
diabetes

सिर्फ आपके दिल ही नहीं, दिमाग की भी दुश्मन है डायबिटीज!

July 18, 2026
Load More

हाइड्रेटेड रहें
अगर आपको लगता है कि वॉटर पार्क में पानी की गतिविधियों के दौरान आप प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेट होते हैं तो आप गलत हैं। अपने शरीर को हाइड्रेट करने, हीट स्ट्रोक से बचाने और स्वस्थ और तरोताजा महसूस करने के लिए बीच-बीच में पानी का सेवन करते रहें। इसके अतिरिक्त, अधिक मीठे और कैफीन युक्त पेय पदार्थों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

वॉटर पार्क के नियमों के बारे में जानें
हर वॉटर पार्क के लिए अलग-अलग नियम हैं, इसलिए याद रखें कि वॉटर पूल में जाने से पहले सब कुछ ध्यान से पढ़ें और बच्चों को उनके लिए बनाए गए वॉटर पूल में ही खेलने के लिए भेजें। वॉटर पार्क में अलग-अलग आयु समूहों के लिए अलग-अलग स्लाइड और राइड हैं, लेकिन उनका लुत्फ उठाने से पहले अपने वजन, ऊंचाई, उम्र और चिकित्सक स्थितियों से संबंधित सभी निर्देशों और सावधानियों को अच्छे से पढ़ें।

स्वीमिंग से जुड़ी बेसिक बातें पता होना है जरूरी
वॉटर पार्क जाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपके परिवार का प्रत्येक सदस्य पानी में सुरक्षित रहने के लिए स्वीमिंग से जुड़ी बेसिक बातों को जानता हो। इसके अतिरिक्त, इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके बच्चे पानी की कम गहराई वाले क्षेत्रों में खेलें। इसके साथ ही सुरक्षा बनाए रखने के लिए उन्हें स्लाइड या बड़े तरंग पूल से दूर रखें।

दौडऩे की बजाय वॉटर पार्क में घूमें
वॉटर पार्क में चलने की सतह आमतौर पर बहुत गीली और फिसलन भरी हो जाती है, इसलिए किसी भी खतरनाक दुर्घटना को रोकने के लिए वॉटर पार्क में बिल्कुल भी न दौड़े। दरअसल, फिसलन वाले फुटपाथ के आसपास दौडऩा और जल्दबाजी में सीढिय़ों से ऊपर और नीचे करने से दुर्घटनाओं के जोखिम बढ़ सकते हैं। इसलिए वॉटर पार्क में दौड़े नहीं बल्कि धीमे-धीमे पैर रखते हुए घूमें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

संसद में संवाद नहीं?

December 14, 2022
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान: स्वास्थ्य कारण या बीजेपी की आंतरिक राजनीति ? जानिए पूरी कहानी!

July 24, 2025
Minister Ganesh Joshi

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ग्रेटर नोएडा में किया राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन

February 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.