Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अमेरिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में WCL को मिला दूसरा स्थान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
WCL
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिका, कोलंबिया में 12 से 20 सितंबर, 2024 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता-2024 (IMRC – 2024) में वेकोलि की टीम ने समग्र रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। साथ ही, प्राथमिक उपचार की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अंतर्राष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) की रेस्क्यू टीम ने कोल इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व किया था। वेकोलि के विभिन्न क्षेत्रों से 10 कर्मी इस टीम का हिस्सा थे। इस रेस्क्यू टीम का नेतृत्व महाप्रबंधक (रेस्क्यू) श्री दिनेश बिसेन ने किया। अंतर्राष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता-2024 में 08 देशों की 21 टीमों ने भाग लिया था।

जीत के पश्चात, रेस्क्यू टीम ने अमेरिका से लौट कर, आज दिनांक 24.09.2024 को निदेशक तकनीकी (संचालन एवं योजना/परियोजना) श्री ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त/कार्मिक) श्री बिक्रम घोष एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे से भेंट की। निदेशक तकनीकी श्री ए. के. सिंह ने टीम की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

इन्हें भी पढ़े

ब्रिक्स से भारत को क्या लाभ?

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Crude oil

तेल के तीन रास्ते… तीनों बंद, दुनिया में फिर से मचने वाला है कोहराम?

September 15, 2026
Load More

उन्होंने विश्वास जताया की इस जीत से कंपनी के रेस्क्यू कर्मियों का मनोबल मजबूत होगा तथा सभी को बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। भेंट के दौरान निदेशक (वित्त/कार्मिक) श्री बिक्रम घोष एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने भी सभी को संबोधित किया। टीम की ओर से महाप्रबंधक (रेस्क्यू) श्री दिनेश बिसेन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अनुभव सब के साथ साझा किए।

आईएमआरसी (IMRC) 2024 में वेकोलि की ओर से महाप्रबंधक (रेस्क्यू) श्री दिनेश बिसेन, सुपरिंटेंडेंट (रेस्क्यू) श्री के. वी. मुरुगेसन, इंस्ट्रक्टर श्री राजेश कुमार सुमन, उप प्रबंधक श्री टी. रमेश, सहायक प्रबंधक श्री बी. रामकृष्णा, श्री एम. संतोष, श्री वैभव दुबे, प्रबंधन प्रशिक्षु श्री पवन कल्याण, माइनिंग सरदार श्री वाजिद अली एवं श्री पियूष जमबुलकर विजेता टीम में शामिल थे।

ज्ञात हो कि वेकोलि की रेस्क्यू टीम ने वर्ष 2022 में आईएमआरसी (IMRC – 2022) में खान बचाव कौशल श्रेणी (Mines Rescue Skill Category) में तृतीय स्थान हासिल किया था। आईएमआरसी (IMRC) अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता दो वर्षों में एक बार आयोजित की जाती है एवं इसे एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के तौर पर जाना जाता है।

वेकोलि रेस्क्यू विभाग ने अपने कौशल की कसौटी पर खरा उतरते हुए कई स्थानों पर जान-माल की रक्षा की है। विशेषकर परासिया में पेट्रोल पंप के पास गहनों के दुकान में आग बुझाना, नागपुर वीएनआयटी में प्रदर्शनी के दौरान एक छात्रा की जान बचाना, भद्रावती में तेल के गोडाउन में आग बुझाने का कार्य आदि उल्लेखनीय है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Corona virus 'X

कोरोना की वापसी… हांगकांग, सिंगापुर से थाईलैंड तक अलर्ट, क्या फिर लौटेगा 2020 वाला डर ?

May 19, 2025
Cash and liquor recovered 'Punjab Government'

दिल्ली में ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी में कैश और शराब बरामद, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें!

January 30, 2025

ब्रिटिश चुनाव में ऋषि की अग्निपरीक्षा!

June 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.