Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पुतिन के बाद भारत में जुट रहा अमेरिकी अधिकारियों का यह तांता कैसा ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 7, 2025
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi Trump
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के दौरे के तुरंत बाद भारत में अमेरिकी अधिकारियों का तांता लगने लगा है। अमेरिका की वरिष्ठ अधिकारी एलिसन हुकर भारत की यात्रा पर हैं। वह 7 से 11 दिसंबर तक नई दिल्ली और बेंगलुरु में रहेंगी। हुकर अमेरिका की उप विदेश मंत्री (राजनीति मामले) हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यावसायिक संबंधों को बढ़ाना भी एक अहम लक्ष्य है।

अमेरिका भारत को अपने निर्यात में बढ़ोतरी करना चाहता है। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और स्‍पेस एक्‍सप्‍लोरेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल 10 दिसंबर को आने वाला है। यह भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते (बीटीए) को लेकर अगले दौर की बातचीत शुरू करेगा।

इन्हें भी पढ़े

नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Baba Ramdev

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन

September 15, 2026
upi and rupay

यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपये की सीमा से क्यों बढ़ी चिंता? जानिए क्या है सरकार का नया नियम !

September 15, 2026
Load More

नई दिल्ली में हुकर भारतीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा उद्देश्यों पर चर्चा करेंगी। यह भी उम्मीद है कि वह विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ विदेश कार्यालय परामर्श में भाग लेंगी। बेंगलुरु में वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा कर सकती हैं। इसके अलावा, वह भारत के अंतरिक्ष, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के प्रमुखों से भी मिल सकती हैं। इस मुलाकात का मुख्य फोकस अनुसंधान सहयोग को बढ़ाना और द्विपक्षीय सहयोग के नए अवसरों की तलाश करना है।

भारत में जुट रहा है अमेर‍िक‍ियों का तांता

यह यात्रा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है, जिनमें अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करना और एक स्वतंत्र व खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देना शामिल है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और भारत एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि दोनों देश प्रस्तावित सौदे को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं।

इसी बीच, अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर और उनकी टीम भी इस सप्ताह भारत में होंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से इसका पता चलता है। इन उच्च-स्तरीय यात्राओं के ठीक पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा हुई थी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आए थे। भारत सरकार ट्रंप प्रशासन के साथ एक व्यापार समझौता करने में उत्सुक है। इस समझौते से अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% टैरिफ में कमी आ सकती है। ये टैरिफ भारत पर रूसी कच्चे तेल की खरीद के जवाब में लगाए गए थे।

भारत-अमेर‍िका व्‍यापार सौदे पर कर रहे हैं काम

अमेरिका और भारत एक चरणबद्ध व्यापार सौदे पर काम कर रहे हैं। इसके पहले चरण का लक्ष्य वाशिंगटन की ओर से लगाए गए जवाबी टैरिफ के मुद्दे को सुलझाना है। ट्रंप ने रूसी तेल आयात को कम करने के लिए मोदी की प्रशंसा की है। साथ ही संभावित टैरिफ राहत का संकेत दिया है। पिछले महीने, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ‘कुछ समय बाद’ भारतीय उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा और दोनों पक्ष एक सौदे के ‘काफी करीब’ हैं। हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कई दौर की बैठकें हुई हैं। भारतीय अधिकारियों ने सावधानी भरा आशावाद व्यक्त किया है।

वर्तमान में, अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। ऊंचे टैरिफ ने कपड़ा, चमड़ा, जूते और आभूषण जैसे कई श्रम-गहन क्षेत्रों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है। इससे व्यापार में सफलता पाने की तात्कालिकता बढ़ गई है।

वहीं, रूस भी लगातार भारत के साथ व्‍यापार बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने में जुटा है। पुतिन ने खुद रूसी आयातकों को भारत से आयात बढ़ाने का सीधा मैसेज दिया है। बीते दिनों यह जानकारी रूस के उद्योगपतियों और उद्यमियों के संघ (आरएसपीपी) के वाइस प्रेसिडेंट सर्गेई क्रास्निलनिकोव ने दी थी। उन्‍होंने यह भी बताया था कि रूस को 50 लाख स्किल्‍ड लेबरों की जरूरत है। इस कमी को पूरा करने में भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक : कांग्रेस का काट ढूंढने में जुटी बीजेपी

April 20, 2023
Corona virus

चीन जैसी कोरोना लहर से क्या भारत बच पाएगा?

December 29, 2022
yogi adityanath

नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी : CM योगी

May 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!
  • 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
  • दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.