Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

क्या है UFC? जिसमें भारत के अंशुल जुबली ने रच दिया इतिहास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 26, 2022
in खेल, राष्ट्रीय
A A
Anshul Jubli
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली  : यूं तो भारत में इन दिनों T20 क्रिकेट विश्व कप की चर्चा जोरों पर है पर इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबु धाबी में अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रतियोगिता में फाइटर अंशुल जुबली ने भारत का परचम लहराया है. अंशुल ने अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (UFC) की रोड टू यूएफसी प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया के फाइटर को मात देकर फाइनल में जगह बनाई.

खास बात यह है कि UFC की प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले अंशुल पहले भारतीय हैं. भारत में कुछ लोग MMA और UFC के बारे में जानते हैं पर ज्यादातर लोगों को इसके बार में नहीं पता है. अंशुल ने aajtak.in से बताया कि MMA फाइट बॉक्सिंग, रेसलिंग, किक बॉक्सिंग, कराटे जैसे कॉम्बैट स्पोर्ट्स से कैसे अलग है. साथ ही उन्होंने सेना में जाने का सपना देखने से MMA फाइटर बनने तक के अपने सफर को साझा किया है.

इन्हें भी पढ़े

toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
png gas

भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

March 29, 2026
Petrol-Diesel

ईरान युद्ध के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

March 29, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Load More

अंशुल ने UFC की अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता की लाइट वेट कैटेगरी का सेमीफाइनल मुकाबला जीता. जिसमें उन्होंने साउथ कोरिया के क्यूंग प्यो किम को पस्त कर फाइनल में अपनी जगह बनाई. अब आपके भी मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये MMA है क्या? इसके जवाब में अंशुल बताते हैं कि MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट, यह सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स (फाइटिंग स्पोर्ट्स) का मिक्स है. आसान शब्दों में कहें तो MMA में बॉक्सिंग, रेसलिंग, किक बॉक्सिंग, कराटे जैसे अन्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स के दांव-पेच शामिल होते हैं. इसमें बॉक्सिंग की तरह पंच के लिए हाथों का इस्तेमाल और कुश्ती के दांव और किक बॉक्सिंग की तरह पैरों का भी इस्तेमाल होता है.

कैसे अलग हैं MMA के नियम?

भारत में WWE फाइट को लगभग हर कोई जानता है. UFC अभी भारत में इतनी पॉपुलर नहीं हुई है, जितनी WWE. लेकिन WWE फाइट एक एंटरटेनमेंट फाइट होती है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने का काम करती है. इसके साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट्स फिक्स और स्क्रिप्टेड होती हैं. वहीं, दूसरी और UFC MMA फाइट रीयल फाइट होती हैं.

अन्य खेलों की ही तरह UFC MMA के भी अपने नियम हैं. जिनके हिसाब से फाइट होती है. अंशुल बताते हैं कि जैसे बॉक्सिंग में रिंग होता है, उसी तरह MMA में केज होता, जिसे उसके शेप (8 side) के कारण ऑक्टागन भी कहा जाता है. UFC MMA फाइट में आमतौर पर पांच-पांच मिनट के तीन राउंड होते हैं, लेकिन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पांच-पांच मिनट के पांच राउंड खेले जाते हैं.

MMA में इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लव्स का वजन और साइज बॉक्सिंग ग्लव्स के मुकाबले काफी कम होता है. MMA में रेफरी के साथ-साथ तीन जज भी होते हैं, जो देखते हैं कि MMA की तकनीक को इस्तेमाल किया गया है या नहीं और किस फाइटर ने कैसे डिफेंड या अटैक किया है, और इसके आधार पर प्वाइंट दिए जाते हैं.

MMA फाइट तीन तरह से जीती जा सकती है –

1.Decision- तीन राउंड को देखकर दिए गए स्कोर के आधार पर प्वाइंट्स दिए जाते हैं. जिस फाइटर के प्वाइंट ज्यादा होते हैं वह विजेता घोषित किया जाता है.
2.Knock out- अगर सामने वाला फाइटर खुद को डिफेंड नहीं कर पाता है तो उस हालत में दूसरे फाइटर को जीता हुआ माना जाता है.
3.Submission: अगर एक फाइटर खुद से हार मान कर सरेंडर कर ले तो सामने वाले फाइटर की जीत मानी जाती है.

MMA को समझने के बाद अब दिमाग में सवाल ये आता है कि UFC क्या है? UFC यानी अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप. UFC, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रमोशन की सबसे बड़ी कंपनी है, जो MMA की फाइट करवाती है.

CDS की तैयारी के लिए सीखा MMA

भारत के उभरते MMA फाइटर अंशुल जुबली की बात करें तो, वह मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले हैं. पिता बीएसफ (BSF) के रिटायर्ड अफसर हैं. बचपन में ज्यादा वजन होने की वजह से अपने आप को फिट रखने के लिए उनकी रुचि खेलों के तरफ हो गई और उन्होंने फुटबाल और वॉलीबाल जैसे खेल खेलने चालू कर दिए. ग्रेजुएशन के साथ-साथ अंशुल अपनी पिता की तरह आर्मी में शामिल होने के लिए CDS की तैयारी करने लगे.

परीक्षा की तैयारी के दौरान ही उन्होंने देहरादून में एमएमए सीखना चालू कर दिया. इसके बारे में बताते हुए अंशुल जुबली कहते हैं कि ऐसा उन्होंने इसलिए करा था जिससे उन्हें आर्मी में शामिल होने में मदद मिले. लेकिन इस दौरान उन्हें, अहसास हुआ कि उन्हें फाइटर बनना है और MMA में भारत को पहचान दिलवानी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

टीम वेकोलि ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को दी भावभीनी विदाई

February 1, 2024

कहानी बनाम हकीकत

June 8, 2022
Devbhoomi is blazing, incidents 45 times in two decades

धधक रही देवभूमि, दो दशक में 45 गुना घटनाएं!

May 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.